उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में पदों की रूपरेखा को कई भाग में बाटा गया हैं
- UPPCL को कार्य के अनुरूप कई भागों में बाटा गया है
🛑 उत्तर प्रदेश में बिजली व्यस्था उत्पादन और वितरण की कार्यशैली के अनुरूप बाटा गया है
1. UPPCL
2. UPPTCL
3. UPRVUNL
4. UPJVNL
5. UPSLDC

🔹 UPPCL ( Uttar Pradesh Power Corporation Limited )

UPPCL यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड जो उत्तर प्रदेश में विद्युत वितरण की व्यस्था संभालती है । उत्तर प्रदेश में घर घर उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचने की जिम्मेदारी है ।
UPPCL उत्पादन से बिजली खरीदकर अपने पावर हाउस के माध्यम से उपभोक्ताओं के घर-घर विद्युत व्यवस्था पहुंच आती है इसका जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को है जो प्रत्येक उपभोक्ताओं के घर पर मीटर लगाकर उसमें हुए खर्चे के अनुरूप जो रीडिंग चला रहता है उसे हिसाब से विद्युत बिल भिजवाकर उसका विद्युत बिल वसूलती है और उस पैसे से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और जरूरतमंद के यहां जिस जिस गांव में विद्युत व्यवस्था नहीं है वहां पर नए पोल ट्रांसफार्मर और तार लगाकर विद्युत व्यवस्था पहुंचने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की है
🔹 स्थापना
- स्थापना वर्ष: 1999
- मुख्यालय: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- उद्देश्य: राज्य में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली का प्रबंधन एवं आधुनिकीकरण करना
🔹 UPPCL की वितरण कंपनियाँ (DISCOMs)
UPPCL के अंतर्गत विद्युत वितरण का कार्य 5 प्रमुख वितरण कंपनियों द्वारा किया जाता है:
- PuVVNL – Purvanchal Vidyut Vitran Nigam Limited (वाराणसी क्षेत्र)
- MVVNL – Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited (लखनऊ क्षेत्र)
- DVVNL – Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam Limited (आगरा क्षेत्र)
- PVVNL – Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited (मेरठ क्षेत्र)
- KESCO – Kanpur Electricity Supply Company Limited ( कानपूर क्षेत्र)
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां पर जाएं 👉https://uppcl.org
🔹 UPPTCL ( Uttar Pradesh Power Transmission corporation Limited )

UPPTCL यानी उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड जो उत्तर प्रदेश में विद्युत की ट्रांसमिशन की व्यवस्था को वितरण कर रही है जिससे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड बिजली लेता है और उसको उपभोक्ताओं तक वितरण करने का कार्य UPPCL करता है UPPTCL उत्तर प्रदेश में ट्रांसमिशन के संचार की कंपनी है जो या तो UPRVUNL या तो UPJVNL या तो सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा पावर ग्रिड या एनटीपीसी से सप्लाई खरीद कर UPPCL को प्रदान करने का कार्य करती है ।
⚡ UPPTCL का इतिहास (History of UPPTCL)
🔹 गठन
गठन वर्ष: 2000
गठन का आधार:
उत्तर प्रदेश सरकार ने “Uttar Pradesh Electricity Reforms Act, 1999” पारित किया, जिसके तहत
पहले की संस्था Uttar Pradesh State Electricity Board (UPSEB) को तीन प्रमुख भागों में बाँटा गया —
UPRVUNL – बिजली उत्पादन (Generation)
UPPTCL – बिजली संचरण (Transmission)
UPPCL – बिजली वितरण (Distribution)
कार्य आरंभ: 26 जुलाई 2000 को UPPTCL ने आधिकारिक रूप से काम शुरू किया।
UPPTCL से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां पर जाएं👉https://upptcl.org/upptcl
🔹 UPRVUNL ( Uttar Pradesh Rajya Vidut Utpadan Nigam Limited )

UPRVUNL यानी उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड जो उत्तर प्रदेश राज्य में है विद्युत का उत्पादन करती है जिसे कोयल के द्वारा बिजली पैदा की जाती है और यह बिजली उत्पादन करके UPPTCL के माध्यम से UPPCL को जाती है जिसे उत्तर प्रदेश में विद्युत व्यवस्था का वितरण किया जाता है UPPCL के द्वारा घर घर उपभोक्ताओं को ।⚡ UPRVUNL का इतिहास (History)
🔹 गठन
गठन का उद्देश्य:
उत्तर प्रदेश राज्य में थर्मल पावर प्लांट्स के माध्यम से बिजली उत्पादन करना और बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करना।
गठन वर्ष: 25 अगस्त 1980
🔹 मुख्य कार्य
- थर्मल पावर स्टेशनों का संचालन
- कोयला आधारित विद्युत उत्पादन संयंत्रों को चलाना और मेंटेन करना।
- नए बिजली संयंत्रों का विकास
- नई परियोजनाओं की योजना, निर्माण और संचालन।
- ऊर्जा दक्षता और तकनीकी सुधार
- आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर बिजली उत्पादन लागत घटाना और पर्यावरणीय प्रभाव कम करना।
🔹 प्रमुख थर्मल पावर स्टेशन (Major Thermal Power Plants)
| नाम | स्थान | स्थापित क्षमता (मेगावाट) |
|---|---|---|
| अनपरा थर्मल पावर स्टेशन | सोनभद्र | 2630 MW |
| ओबरा थर्मल पावर स्टेशन | सोनभद्र | 1318 MW |
| पारीछा थर्मल पावर स्टेशन | झाँसी | 1140 MW |
| हरदुआगंज थर्मल पावर स्टेशन | अलीगढ़ | 665 MW |
| पिपरी और अन्य इकाइयाँ | – | विभिन्न क्षमता |
🔹 मुख्यालय
स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
UPRVUNL से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां पर जाए 👉https://uprvunl.org/
🔹 UPJVNL ( Uttar Pradesh Jal Vidut Nigam Limited )

UPJVNL यानी उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम लिमिटेड जो उत्तर प्रदेश राज्य में जल के द्वारा बिजली उत्पादन करती है और उत्पाद बिजली को यूपी ट्रांसमिशन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को जाती है जो की वितरण व्यवस्था में उपयोग की जाती है जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड हाइड्रो यानी जल के द्वारा बिजली व्यवस्था की उत्पादन करती है जो कि उत्तर प्रदेश में एक इकाई है । जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां पर जाएं
🔹 स्थापना वर्ष:
सन – 2000,
जब Uttar Pradesh Electricity Reforms Act, 1999 लागू किया गया और
पुरानी संस्था UPSEB (Uttar Pradesh State Electricity Board) को चार अलग-अलग कंपनियों में बाँटा गया:
- UPRVUNL – तापीय (Thermal) बिजली उत्पादन
- UPJVNL – जल विद्युत (Hydro) बिजली उत्पादन
- UPPTCL – बिजली का ट्रांसमिशन
- UPPCL – बिजली वितरण
🔹 UPSLDC ( Uttar Pradesh State Lode Dispatch Center )

यह संस्था उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) के अंतर्गत कार्य करती है।
UPSLDC का मुख्य काम राज्य में बिजली के उत्पादन, वितरण और उपयोग के बीच संतुलन बनाए रखना है ताकि पूरे प्रदेश में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से चलती रहे।
यह बिजली की मांग और आपूर्ति का रियल टाइम प्रबंधन करता है।
UPSLDC, उत्तर प्रदेश की विद्युत प्रणाली का दिमाग (Brain) है।
यह पूरे राज्य में बिजली की आपूर्ति को रीयल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए संतुलित और सुरक्षित रखता है।
अगर आप बिजली से जुड़ी टेक्निकल जानकारी या डेटा देखना चाहते हैं तो UPSLDC की वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।https://www.upsldc.org
UPSLDC का मुख्यालय लखनऊ (Lucknow), उत्तर प्रदेश में स्थित है।
ये सभी कंपनी मिलकर उत्तर प्रदेश में विदुत व्यस्था सुचारू रूप से चलाती है

