उत्तर प्रदेश बिजली विभाग (UPPCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनसे आप बिजली कटौती, फॉल्ट, ट्रांसफार्मर खराब, स्मार्ट मीटर समस्या, गलत बिल जैसी सभी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
अगर आपके इलाके में बिजली से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:
☎️ UPPCL बिजली हेल्पलाइन नंबर
👉 1912 – भारत सरकार का ऑल इंडिया पावर हेल्पलाइन और UPPCL का भी हेल्पलाइन नम्बर है
👉 1800-180-3023 – UPPCL टोल फ्री कस्टमर केयर
👉 155333 – बिजली बिल व मीटर शिकायत
📲 UPPCL WhatsApp हेल्पलाइन
👉 94127 30303
मैसेज भेजने का तरीका:
ये नंबर अपने मोबाइल में सेव कर ले फिर व्हाट्सएप खोलकर इस नंबर पर निम्न जानकारी के साथ मैसेज भेजे
बिल अकाउंट नंबर-
समस्या का विवरण-
पूरा पता-
—
🌐 ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
आप नीचे दिए माध्यमों से ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
✅ UPPCL Consumer App डाउनलोड करें
✅ UPPCL वेबसाइट में लॉगिन करके शिकायत डालें
✅ CSC सेंटर से शिकायत दर्ज करवाएं जा आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा और शिकायत दर्ज हो जाएगी
—
🚨 किन समस्याओं पर हेल्पलाइन कॉल करें?
आप इन सभी मामलों में शिकायत कर सकते हैं:
बिजली कटौती
बार-बार बिजली जाना
ट्रांसफार्मर खराब
तार टूटना
स्मार्ट मीटर गड़बड़ी
गलत बिजली बिल
नया कनेक्शन फॉलो-अप
कनेक्शन ट्रांसफर
लो वोल्टेज समस्या
—
⚠️ इमरजेंसी केस में तुरंत कॉल करें
अगर:
खुले तार में करंट आ रहा हो
पोल गिर गया हो
ट्रांसफार्मर जल गया हो
ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रहा हो
तार आपस में चिपक गया हो और चिंगारी निकल रही हो
तो तुरन्त 1912 पर कॉल करें या अपने नजदीकी सब-स्टेशन / लाइनमैन से संपर्क करें।
—
🧾 शिकायत दर्ज होते ही क्या होगा?
✅ आपकी शिकायत ऑटो-टिकिट सिस्टम में दर्ज होगी
✅ आपको SMS द्वारा शिकायत नंबर मिलेगा
✅ 2-24 घंटे में JE / लाइनमैन विजिट करेगा
✅ समस्या का समाधान किया जाएगा
—
📌 हर ज़िले स्तर पर संपर्क
हर जिले में:
✔ Junior Engineer (JE)
✔ सब-स्टेशन ऑफिस
✔ डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर
मौजूद होते हैं जिनका मोबाइल नंबर नोटिस बोर्ड पर लगा रहता है – आप सीधे वहीं संपर्क कर सकते हैं। और अगर आपके पास बिजली कनेक्शन है तो आप जरूर से उपरोक्त नंबर को नोट करें
—
FAQ ‘
Q1- 1912 क्या है
Ans- 1912 पर किसी भी विद्युत समस्या को दर्ज कर सकते हैं
Q2- क्या मीटर से संबंधित समस्या में दर्ज होगी
Ans- हां आप मीटर से संबंधित समस्या में दर्ज कर सकते हैं

