27 Nov 2026, 12:21 PM

UPPCL TG-II से JE Promotion 2026: टेक्नीशियन ग्रेड-II से अवर अभियंता पद पर पदोन्नति का आदेश जारी, 75 कर्मचारियों की सूची देखें

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: November 15, 2026

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में कार्यरत टेक्नीशियन ग्रेड-II (TG-II) कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। UPPCL द्वारा 6 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) यानी Junior Engineer (JE) के पद पर पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों का विवरण जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश में अलग-अलग कोटे के अंतर्गत चयनित कर्मचारियों के नाम, SAP ID, वरिष्ठता संख्या, जन्मतिथि, गृह जनपद तथा आवंटित डिस्कॉम की जानकारी दी गई है। इस आदेश में कुल 75 कर्मचारियों का विवरण दिया गया है। यदि आप भी UPPCL में कार्यरत हैं और TG-II से JE Promotion 2026 की सूची देखना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

UPPCL TG-II to JE Promotion 2026 का आदेश क्या है

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में टेक्नीशियन ग्रेड-II संवर्ग के कर्मचारियों को अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के पद पर पदोन्नत किए जाने का विवरण दिया गया है। UPPCL में जीन कर्मचारियों कार्यकाल 10 वर्ष या उससे ऊपर हो जाता है तो विभाग में अगर पदों की संख्या रिक्त रहती है तो उसे पदोन्नति के माध्यम से भरा जाता है जिसके सन्दर्भ में दिवाली और छठ के इस पावन अवसर पर विभाग के द्वारा ये आदेश जारी होने से कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है ,जिन भी कर्मचारियों का पदोन्नति के लिस्ट में नाम है उसे आप महत्वपूर्ण लिंक में देख सकते है जो नीचे दिया गया है |

40% कोटे के अंतर्गत पदोन्नति सूची

UPPCL द्वारा जारी आदेश में अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के पद पर 40% कोटे के अंतर्गत पदोन्नत कर्मचारियों  की संख्या 62 जिनको इस कोटे के अन्तर्गर्ट पदोन्नति मिली है ,एक जरुरी बात ये भी की इसमें अभी सन 2013 में जिन भी लोगो का चयन uppcl में हुआ था उन्ही लोगो अभी प्रमोसन हो रहा है इस कोटे के अन्तर्गत जो वरिष्ठता क्रमांक के अनुसार हो रहा है |

8.33% कोटे के अंतर्गत पदोन्नति सूची

UPPCL के इस आदेश में अवर अभियंता (जनपद) के पद पर 8.33% अनारक्षित कोटे के अंतर्गत 9 कर्मचारियों का चयन हुआ है ,इस कोटे के अन्तर्गत उन कर्मचारियों का चयन होता है जिनके पास विभाग में चयन की तिथि से कार्यकाल कम से कम 5 वर्ष पूर्ण हो और साथ में जॉब से पहले की डिप्लोमा की डिग्री जो इलेक्ट्रिकल से हो होना चाहिए तभी इस कोटे से आपका चयन संभव है | इसकी सूचि आपको महत्वपूर्ण लिंक में मिल जाएगी |

पदोन्नति के बाद कर्मचारियों को किन शर्तों का पालन करना होगा

UPPCL द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में  पदोन्नति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रतिबंध एवं शर्तें दी गई हैं-

सेवा अभिलेख एवं सतर्कता संबंधी जांच – पदोन्नति के बाद कार्यभार ग्रहण कराने से पहले संबंधित कर्मचारी के सेवा अभिलेख, सतर्कता संबंधी स्थिति तथा आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

विभागीय कार्यवाही- यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही, निलंबन या अन्य संबंधित मामला लंबित है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पदोन्नति अस्थायी है –आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चयन द्वारा पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों की पदोन्नति अस्थायी है। किसी भी समय बिना कारण बताए या विभागीय सूचना के अनुसार इसे समाप्त किया जा सकता है। लेकिन ऐसा होता नहीं है अगर आप पर कोई कारवाही न चल रही हो |

आवंटित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना – संबंधित डिस्कॉम अथवा ट्रांसको में आवंटित कर्मचारी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यभार ग्रहण करना होगा।

योगदान आख्या- कर्मचारियों को अपनी योगदान आख्या पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रमाणित कराकर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव- पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता और अनुभव की जांच नियमानुसार की जाएगी।

विभागीय नियमों का पालन- कर्मचारियों को कॉरपोरेशन के लागू सेवा नियमों, विनियमों एवं पदोन्नति संबंधी प्रावधानों का पालन करना होगा।

ERP के माध्यम से कार्यमुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण- आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारियों को तय समय-सीमा के अंदर ERP प्रणाली के माध्यम से कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराया जाना अनिवार्य होगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित नियंत्रक अधिकारियों की होगी।

TG-II से JE पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

इस आदेश को देखने के बाद संबंधित कर्मचारियों को कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए।

  • अपनी SAP ID और नाम का मिलान करें।
  • आवंटित डिस्कॉम की जानकारी जांचें।
  • वरिष्ठता क्रमांक सही से देखें।
  • संबंधित कार्यालय से कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
  • पदोन्नति आदेश में दी गई सभी शर्तों का पालन करें।

अस्वीकरण: यह लेख कर्मचारियों की जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी UPPCL के उपलब्ध कार्यालय ज्ञापन पर आधारित है। किसी भी आधिकारिक निर्णय के लिए मूल आदेश को प्राथमिकता दें।

महत्वपूर्ण लिंक
पदोन्नति की सूची देखने के लिए क्लिक करें 
ERP log in करने के लिए क्लिक करें 
सरकारी जॉब के लिए क्लिक करें 
विदुत बिल जमा करने के लिए क्लिक करें 
UPPCL की अधिकारिक वेबसाइट के लिए क्लिक करें 
कृपया इसे भी पढ़ें – UPPCL में ऑनलाइन पैसा जमा करने की रसीद कैसे निकालें 2026