25 Aug 2026, 05:19 PM

UPPCL ऊर्जा जन शक्ति ऐप से हाजिरी के नए नियम 2026

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: July 19, 2026

ऊर्जा विभाग ने कर्मचारियों की उपस्थिति (Attendance) को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए ऊर्जा जन शक्ति (Urja Jan Shakti) ऐप के माध्यम से नए नियम लागू किए हैं। अब सरकारी, संविदा (Contract), आउटसोर्स (Tender) कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी उपस्थिति केवल ऐप के माध्यम से दर्ज करनी होगी।

नई व्यवस्था में Face Attendance, GPS Tracking, Same Device Verification और समयबद्ध Punch-In/Punch-Out जैसे कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन नियमों का पालन नहीं करने पर उपस्थिति रद्द हो सकती है और वेतन कट सकता है तथा इस नियम का पालन न करने पर विभागीय कार्यवाही भी हो सकती है |

UPPCL ऊर्जा जन शक्ति ऐप क्या है

ऊर्जा जन शक्ति ऐप ऊर्जा विभाग द्वारा कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए बनाया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के माध्यम से कर्मचारी अपने मोबाइल से Face Recognition और GPS की सहायता से Attendance दर्ज करते हैं,इसका उद्देश्य है –

  • फर्जी हाजिरी रोकना
  • समय की पाबंदी सुनिश्चित करना
  • पारदर्शी उपस्थिति प्रणाली लागू करना
  • कर्मचारियों की वास्तविक लोकेशन का सत्यापन करना
  • हाजिरी लगाकर घर चले जाने पर रोक 
  • दुसरे के चेहरे से हाजिरी लग जाना 
  • शाम को दुसरे के फ़ोन से Punch out घर बैठे करवा देना 
ऊर्जा जन शक्ति ऐप से हाजिरी के नए नियम

सुबह और शाम दोनों समय Face Attendance अनिवार्य

  • सुबह ड्यूटी पर आते समय Face Punch-In करना होगा।
  • शाम को ड्यूटी समाप्त होने पर Face Punch-Out भी करना होगा।

यदि कोई कर्मचारी शाम को बिना Face Punch-Out किए चला जाता है तो पूरे दिन की उपस्थिति रद्द हो सकती है।

ड्यूटी शुरू होने से केवल 30 मिनट पहले ही Punch-In होगा

 अधिकारी/कर्मचारी बहुत पहले आकर Attendance नहीं लगा पाएंगे। पहले लगाकर घर या कही चले जाने वालो की खैर नहीं |

उदाहरण के लिए—

यदि आपकी ड्यूटी सुबह 10:00 बजे शुरू होती है तो

✔ Punch-In समय : 9:30 AM से 10:00 AM

❌ 9:00 बजे या उससे पहले Attendance स्वीकार नहीं होगी।

ड्यूटी समाप्त होने के 3 घंटे के अंदर Punch-Out करना होगा

ड्यूटी समाप्त होने के बाद अधिकतम 3 घंटे तक Punch-Out किया जा सकता है।पहले रात 12 बजे तक होता था लेकिन अब नहीं 

उदाहरण –

यदि आपकी छुट्टी शाम 5 बजे होती है तो

आपको रात 8 बजे तक Punch-Out करना अनिवार्य होगा।

यदि समय निकल गया तो Attendance Cancel हो जियेगी और उस दिन का Absent लग जायेगा |

अब 1 मिनट भी लेट होने पर कार्रवाई

पहले कई कार्यालयों में 5 या 10 मिनट का Grace Time दिया जाता था। जिसमे आप 10:00 से 10:10 तक फेस लगा सकते थे अब उसे भी हटा दिया गया है | लेकिन नई व्यवस्था में यह समाप्त कर दिया गया है।

यदि कर्मचारी निर्धारित समय से केवल 1 मिनट भी लेट आते हैं, तो विभागीय नियमों के अनुसार—

  • Casual Leave (CL) काटी जा सकती है।
  • या कर्मचारी को अनुपस्थित (Absent) माना जा सकता है।

ट्रांसफर होने पर 24 घंटे में नई लोकेशन अपडेट करानी होगी

यदि किसी कर्मचारी का Transfer होता है तो नई कार्यस्थली पर ज्वाइन करने के बाद 24 घंटे के भीतर App Mapping कराना अनिवार्य होगा। यदि Mapping नहीं हुई तो कर्मचारी Attendance दर्ज नहीं कर पाएंगे। और उपस्थिति नहीं लग पायगी |

GPS Tracking से होगी निगरानी

ऊर्जा जन शक्ति ऐप अब मोबाइल के GPS की सहायता से कर्मचारी की लोकेशन रिकॉर्ड करेगा। यदि कोई कर्मचारी Attendance लगाने के बाद कार्यस्थल छोड़ देता है या घर चला जाता है तो विभाग इसकी जांच कर सकता है और गलत जानकारी मिलने पर विभागीय कार्रवाई संभव है।

Punch-In और Punch-Out एक ही मोबाइल से करना होगा

अब सुबह और शाम की Attendance एक ही मोबाइल डिवाइस से करनी होगी। सुबह अपने मोबाइल से Attendance लगाई और शाम को किसी दूसरे मोबाइल से Punch-Out कियातो सिस्टम Attendance Reject हो जायगा और उस दिन की उपस्थिति अमान्य हो जाएगी |
अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • प्रतिदिन Face Attendance करें।
  • Punch-Out करना बिल्कुल न भूलें।
  • मोबाइल का GPS हमेशा चालू रखें।
  • इंटरनेट कनेक्शन सक्रिय रखें।
  • Face Scan साफ रोशनी में करें।
  • ट्रांसफर होने पर तुरंत Mapping करवाएं।
  • एक ही मोबाइल का उपयोग करें।
  • समय से पहले कार्यालय पहुंचें।
UPPCL के इन नए नियमों का उद्देश्य

ऊर्जा विभाग इन नियमों के माध्यम से 

  • फर्जी उपस्थिति रोकना
  • समय पालन सुनिश्चित करना
  • पारदर्शिता बढ़ाना
  • डिजिटल उपस्थिति प्रणाली लागू करना
  • वेतन प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाना
  • घर बैठकर वेतन लेने वालो की खैर नहीं 

जैसे उद्देश्यों को पूरा करना चाहता है।

क्या UPPCL के सभी कर्मचारियों पर लागू होंगे ये नियम

उपलब्ध जानकारी के अनुसार ये नियम विभाग के सरकारी कर्मचारियों, निविदा, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों तथा अधिकारियों पर लागू किए जा रहे हैं। हालांकि, इसका कोई आधिकारिक आदेश विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है लेकिन यह नियम ऐप में काम करना शुरु कर दिया है और सभी लोग इसका पालन करना भी शुरू कर दिए है । UPPCL के सभी अधिकारी और कर्मचारी संविदा कर्मी सभी पर लागु है |

UPPCL के महत्वपूर्ण लिंक 
बिल का भुगतान करने के लिए क्लिक करें 
नए विदुत कनेक्शन के लिए क्लिक करें 
सरकारी नौकरी की जानकारी के लिएक्लिक करें 
UPPCL की अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें 
कृपया इसे भी देखें – UPPCL में बिना उपभोक्ताओ मर्जी के बढाया गया स्वीकृत भार जानें किन उपभोक्ताओं पर लागू होगा नया नियम 2026

UPPCL महवपूर्ण प्रश्न उत्तर 

प्रश्न – क्या अब केवल Face Attendance ही मान्य होगी?

उत्तर – हाँ, UPPCL अगस्त से Face Attendance के आधार पर ही वेतन तैयार किया जाएगा।

प्रश्न – Punch-Out करना भूल जाएं तो क्या होगा?

उत्तर – अगर आप पंच आउट करना भूल जाते है तो उस दिन का ADSENT हो जायेगा 

प्रश्न – क्या एक मिनट लेट होने पर भी कार्रवाई होगी?

उत्तर – नई व्यवस्था में Grace Period समाप्त कर दिया गया है। लेट होने पर उस दिन का उपस्थिति लेट शो होगा और वेतन काट सकता है |

प्रश्न – क्या अलग-अलग मोबाइल से Attendance लगा सकते हैं?

उत्तर – नहीं, Punch-In और Punch-Out एक ही मोबाइल डिवाइस से करना अनिवार्य है |