उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा चतुर्थ श्रेणी (गैर-तकनीकी एवं गैर-परिचालकीय संवर्ग) के कर्मचारियों को कार्यकारी सहायक (EA) पर पदोन्नति देने के लिए टंकण परीक्षा एवं लिखित परीक्षा आयोजित करने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रीयकृत रूप से UPPCL मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। टंकण परीक्षा में निर्धारित गति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक कर्मचारियों को आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नियंत्रक अधिकारी के माध्यम से भेजना होगा। पूरी खबर नीचे पढ़ें |
| UPPCL पदोन्नति परीक्षा 2026 – मुख्य जानकारी | |
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) |
| पद का नाम | कार्यकारी सहायक या बड़े बाबु |
| पदोन्नति का संवर्ग | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी |
| कर्मचारी श्रेणी | गैर-तकनीकी एवं गैर-परिचालकीय |
| परीक्षा का प्रकार | टंकण परीक्षा एवं लिखित परीक्षा |
| टंकण भाषा | हिंदी |
| टंकण फॉन्ट | मंगल (Mangal) |
| टंकण परीक्षा समय | 5 मिनट |
| टंकण परीक्षा की न्यूनतम गति | 25 शब्द प्रति मिनट |
| लिखित परीक्षा कुल अंक | 50 अंक |
| लिखित परीक्षा समय | 90 मिनट |
| परीक्षा का स्थान | लखनऊ मुख्यालय |
| आवेदन प्रक्रिया | नियंत्रक अधिकारी के माध्यम से |
| आदेश जारी होने की तिथि | 20 नवंबर 2026 |
| UPPCL कार्यकारी सहायक पद पर पदोन्नति के लिए पात्रता |
इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कर्मचारियों को आदेश में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। सभी पात्रता शर्तों की गणना 30 जून 2026 तक की जाएगी,जिसकी जानकारी निम्न है – |
कर्मचारी का स्थायीकरण होना आवश्यक- आवेदन करने वाले कर्मचारी का संबंधित पद पर स्थायीकरण (Confirmation) हो चुका होना चाहिए। जिन कर्मचारियों का स्थायीकरण नहीं हुआ है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। |
न्यूनतम 5 वर्ष की नियमित सेवा- कर्मचारी ने अपनी मूल नियुक्ति से 30 जून 2026 तक UPPCL/कारपोरेशन में कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो। |
शैक्षिक योग्यता-
आदेश में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर्मचारियों के लिए 15 प्रतिशत तथा स्नातक उत्तीर्ण कर्मचारियों के लिए 5 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के अंतर्गत नियमानुसार विचार किया जायेगा | |
पिछले 5 वर्षों की वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR)- कर्मचारी की पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय आख्या देना होगा तभी आप इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते है –
|
| हिंदी टंकण परीक्षा (Typing Test) | ||||||||||||||||||
सबसे पहले पात्र कर्मचारियों की हिंदी टंकण परीक्षा आयोजित की जाएगी। टंकण परीक्षा कंप्यूटर पर ऑफलाइन मोड (Paper-to-Screen) में आयोजित होगी।
| ||||||||||||||||||
| UPPCL लिखित परीक्षा | ||||||||||||||||||
टंकण परीक्षा में सफल कर्मचारियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा हिंदी माध्यम में होगी और प्रश्न इंटरमीडिएट स्तर के होंगे।
| ||||||||||||||||||
| आवेदन कैसे करें |
पदोन्नति परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपने नियंत्रक अधिकारी के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है-
आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी पूर्ण, स्पष्ट एवं सही होनी चाहिए। अपूर्ण, अस्पष्ट, निर्धारित प्रारूप से भिन्न अथवा निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। |
| आवेदन की महत्वपूर्ण अंतिम तिथियां | ||||||||
UPPCL द्वारा आवेदन एवं अग्रसारण के लिए निम्न समय-सीमा निर्धारित की गई है –
संबंधित इकाई द्वारा कर्मचारियों की सूची, कवर लेटर एवं सभी आवेदन पत्र संलग्न करके मुख्य अभियंता (हाइडल), तृतीय तल, शक्ति भवन विस्तार, 14-अशोक मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को निर्धारित समय सीमा में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा। |
| परीक्षा कब और कहां आयोजित होगी |
|
| ध्यान दे की ये फॉर्म वही लोग भर सकते है जो अभी UPPCL में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है | |
| महत्वपूर्ण लिंक | |
| विभागीय आदेश के लिए | क्लिक करें |
| विदुत बिल जमा करने के लिए | क्लिक करें |
| सरकारी नौकरी के लिए | क्लिक करें |
| ERP log in करने के लिए | क्लिक करें |
| UPPCL अधिकारिक वेबसाइटके लिए | क्लिक करें |
| कृपया इसे भी देखें – UPPCL Mobile Number गलत बिजली खाते से कैसे हटाए 2026 |

