14 Jul 2026, 04:28 AM

UPPCL में बिना उपभोक्ताओ मर्जी के बढाया गया स्वीकृत भार जानें किन उपभोक्ताओं पर लागू होगा नया नियम 2026

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: July 7, 2026

UPPCL उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) के विद्युत आपूर्ति संहिता-2005 तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के टैरिफ आदेश के अनुसार, ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने निर्धारित अवधि में तीन बार अपने स्वीकृत भार (Sanctioned Load) से अधिक बिजली का उपयोग किया है, उनका स्वीकृत भार अब नियमानुसार पुनर्निर्धारित यानी बढ़ा दिया गया है ,इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बार-बार लगने वाले Excess Demand Charges (अधिक मांग प्रभार) से राहत देना तथा बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक मजबूत,लाइन लोस कम करना और विश्वसनीय बनाना है। इसकी और जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें –

UPPCL ने किस आधार पर बढ़ाया स्वीकृत भार

UPERC द्वारा जारी टैरिफ आदेश के अनुसार 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की बिलिंग अवधि के दौरान जिन उपभोक्ताओं ने तीन अलग-अलग अवसरों पर स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग किया और उनका भार स्वीकृत भार से अधिक चला गया , उनके कनेक्शन का स्वीकृत भार स्वतः पुनर्निर्धारित (Regularisation) किया गया है। जिसमे वर्तमान भार के अनुसार उनका भार बढ़ा दिया गया है |

  • किसी भी उपभोक्ता द्वारा बिलिंग अवधि में दर्ज की गई तीन Maximum Demand (अधिकतम मांग) रीडिंगों का विश्लेषण किया गया।
  • इन तीनों रीडिंगों में से सबसे कम Maximum Demand को आधार बनाकर उपभोक्ता का नया Sanctioned Load निर्धारित करते हुए बढ़ा दिया गया है | 
  • यह प्रक्रिया पूरी तरह टैरिफ आदेश और विद्युत आपूर्ति संहिता के नियम के अनुसार की गई है।
UPPCL में Excess Demand Charges क्या हैं

जब कोई उपभोक्ता अपने स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग करता है, तब उसे Excess Demand Charges (अधिक मांग प्रभार) देना पड़ता है जो की एक पेनाल्टी के रूप में उनके बिल में समायोजित कर दिया जाता है जिससे उपभोक्ता को अपना बिल ज्यादा महसूस होता है और वह आफिसो के चक्कर लगाता रहता है की उसकाबिल गलत आ रहा है जो की सही है | इसलिए लंबे समय तक स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग करना महंगा पड़ सकता है। 

UPPCL में अब पहले नहीं, बाद में मिलेगी सूचना

पहले लागू व्यवस्था के अनुसार स्वीकृत भार बढ़ाने से पहले उपभोक्ता को सूचना देना आवश्यक होता था | लेकिन वर्तमान टैरिफ आदेश में संशोधन के बाद अब पहले Sanctioned Load बढाया जाएगा और उसके बाद उपभोक्ताओं को SMS/मेल /Whattsapp के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। यदि आपके मोबाइल नंबर पर इस संबंध में SMS प्राप्त हुआ है, तो इसका अर्थ है कि आपके कनेक्शन का स्वीकृत भार नियमानुसार संशोधित करते हुए बढ़ा दिया गया है जो की आपके बिल में दिख जायगा |

ज्यादातर लोड बढ़ाये जाने की सुचना स्मार्ट मीटर वाले उपभोकताओ के यहाँ से ही मिल रही है क्यों की उनकी निगरानी रियल टाइम होती रहती है |

कृपया इसे भी पढ़ें – UPPCL ने दिया एक महीने का आखिरी मौका, दोबारा असफल होने पर जा सकती है नौकरी 2026
UPPCL का आपके पास SMS आया है तो क्या करें
यदि आपको UPPCL की ओर से Sanctioned Load बढ़ाये जाने का  SMS प्राप्त हुआ है, तो सबसे पहले अपना नवीनतम बिजली बिल देखें। जिसको आप स्वयं uppcl स्मार्ट ऐप या uppcl consumer ऐप पर देख सकते है | बिल में दर्ज नया Sanctioned Load जांचें ,यदि आपको लगता है कि संशोधित भार गलत है या कोई तकनीकी त्रुटि हुई है, तो अपने संबंधित विद्युत उपखंड कार्यालय, या  UPPCL हेल्पलाइन से संपर्क करें। और हां अगर आप कार्यालय जा रहे है तो परिसर पर लगे मीटर का 4 मिनिट का विडियो रिकॉर्डिंग अवश्य साथ लेकर जाये |
UPPCL के भार वृधि की महत्वपूर्ण बातें
  • यह कार्रवाई UPERC विद्युत आपूर्ति संहिता-2005 एवं टैरिफ आदेश 2025-26 के अनुसार की गई है।
  • 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की बिलिंग अवधि का डेटा लिया गया है।
  • केवल उन्हीं उपभोक्ताओं पर यह नियम लागू हुआ है जिन्होंने तीन बार स्वीकृत भार का उल्लंघन किया।
  • उपभोक्ताओं को सूचना SMS के माध्यम से भेजी जा रही है।
  • भार वृद्धि के  बाद स्वीकृत भार के भीतर उपयोग करने पर Excess Demand Charges नहीं लगेंगे।
  • उपभोक्ता को बार-बार Excess Demand Charges का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
  • बिजली बिल अधिक सटीक और वास्तविक उपयोग के अनुरूप बनेगा।
  • भविष्य में भार बढ़ाने के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी |

UPPCL के महत्वपूर्ण लिंक 

विदुत बिल की भुगतान के लिए क्लिक करें
UPPCL में log in के लिए क्लिक करें
सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए क्लिक करें
बिजली चोरी की शिकायत के लिए क्लिक करें
UPPCL की अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 

प्रश्न – Sanctioned Load संसोधन  क्या है?

उत्तर – यह वह प्रक्रिया है जिसमें उपभोक्ता द्वारा लगातार अधिक बिजली उपयोग करने पर उसका स्वीकृत भार नियमानुसार बढ़ा दिया जाता है। 

प्रश्न – किन उपभोक्ताओं पर यह नियम लागू हुआ है?

उत्तर-  उन उपभोक्ताओं पर जिन्होंने 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच तीन बार स्वीकृत भार से अधिक बिजली उपयोग की है।

प्रश्न – क्या उपभोक्ताओं को सूचना दी जाएगी या नहीं ?

उत्तर – हाँ। स्वीकृत भार पुनर्निर्धारित होने के बाद उपभोक्ताओं को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है।

प्रश्न – स्वीकृत भार ज्यादा चल रहा है कैसे मालूम करे ?

उत्तर – आपके परिसर पर लगे मीटर से पता चल जाता है की आप का भार कितना चल रहा है जो MD में KW में दिखाता है |

 प्रश्न – क्या भार ज्यादा हो जाने से बिजली बिल भी ज्यादा आएगा ?

उत्तरहा , भार में वृद्धि कर देने से आपका बिल भी ज्यादा आएगा जो फिक्स चार्ज है वो भी बढ़ जाता है |