उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के देवीपाटन जोन जो गोंडा जिले में पड़ता है से एक बड़ी खबर सामने आई है। विद्युत विभाग द्वारा लाइनमैनों की तकनीकी दक्षता और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए आयोजित स्किल टेस्ट में 749 लाइनमैन शामिल हुए, जिनमें से 126 लाइनमैन खंभे पर चढ़ने में असमर्थ रहे । विभाग ने इन्हें फिलहाल एक महीने का समय देकर दोबारा स्किल टेस्ट देने का अवसर दिया है। यदि अगली परीक्षा में भी कर्मचारी असफल रहते हैं, तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए नौकरी से हटाने तक की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। पूरी जानकारी नीचे पढ़ें .
| क्या है पूरा मामला स्किल टेस्ट का |
विद्युत विभाग ने हाल ही में देवीपाटन जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों में कार्यरत लाइनमैनों की तकनीकी योग्यता, सुरक्षा मानकों के पालन और फील्ड कार्य की वास्तविक क्षमता का परीक्षण करने के लिए विशेष स्किल टेस्ट आयोजित किया। इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी लाइनमैन स्वयं बिजली के खंभे पर सुरक्षित तरीके से चढ़कर आवश्यक कार्य कर सकें और किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहें जिससे की इनकी पूर्ण सुरक्षा निर्धारित हो सके विभाग में बहुत लाइनमैन ऐसे है की नाम तो उनका है लेकिन काम के लिए वो प्राइवेट आदमी यानी चेला रख लेते है और उनसे ही काम करवाते है अपने कही टूर पर घूम रहे है और खुद मौके पर न होके वही से शटडाउन लकर काम करवाते है और अगर उनके चेले के साथ कोई दुर्घटना हो जाये तो उसे पहचानने से इंकार कर देते है और सारा डोट उपकेन्द्र संचालक पर लगा देते है इसी लिए विभाग ने ये स्किल टेस्ट लेने का फैसला किया आने वाले समय में ये पुरे उत्त्तर प्रदेश में किया जायगा सभी लोग तयार रहें | |
749 कर्मचारियों का हुआ परीक्षण
स्किल टेस्ट में कुल 749 लाइनमैन शामिल हुए थे
- कुल परीक्षित कर्मचारी – 749
- सफल कर्मचारी – 623
- असफल कर्मचारी – 126
विभाग के अनुसार असफल घोषित कर्मचारियों में कई ऐसे कर्मचारी पाए गए जो सुरक्षा उपकरणों के साथ खंभे पर चढ़ने में भी सक्षम नहीं थे।
| UPPCL के द्वारा एक महीने का मिलेगा प्रशिक्षण |
विभाग ने सभी असफल कर्मचारियों को तत्काल हटाने के बजाय उन्हें एक महीने का समय दिया है। जिसमे वे अपना स्किल टेस्ट सुधार कर लें क्यों की उनका टेस्ट दुबारा लिया जायेगा कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जिन्हें सुधार करना है –
|
| UPPCL ने क्यों शुरू किया अभियान |
विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लाइनमैन स्वयं कार्य करने के बजाय दूसरे प्राइवेट लोगों से खंभे पर चढ़कर कार्य करवाते हैं,खुद कही होते है और अपने चेले को शटडाउन देकर काम करवाते है जो बिलकुल ही अनुचित है और दुसरे की जान जोखिम में डालने वाली बात है –
|
| कृपया इसे भी पढ़ें – UPPCL Outsource कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर नया आदेश जारी 2026 |
| UPPCL का सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर |
मुख्य अभियंता के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य किसी कर्मचारी को परेशान करना नहीं बल्कि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है दुर्घटना रहित बनाने का इक प्रयास है क्यों की सबकी जान कीमती है | यदि सभी लाइनमैन स्वयं सुरक्षित तरीके से कार्य करेंगे तो दुर्घटना होने की सम्भावना न के बराबर है –
|
| सभी कर्मचारियों के लिए जरूरी सलाह |
यदि आप UPPCL में निविदा, संविदा या नियमित लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं तो ये अवश्य करें –
|
| देवीपाटन जोन में आयोजित स्किल टेस्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब विद्युत विभाग सुरक्षा और कार्य दक्षता के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहता। 126 लाइनमैनों को अंतिम अवसर दिया गया है। अब यह उनके लिए अपनी तकनीकी क्षमता साबित करने का महत्वपूर्ण समय है। यदि पुनः परीक्षा में वे सफल नहीं होते हैं तो विभागीय नियमों के अनुसार उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है और उन्हें विभाग से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा । इसलिए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेकर अपनी दक्षता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। |
कुछ महत्वपूर्ण लिंक | |
| समाचार पत्र की कटिंग देखें | क्लिक करें |
| विदुत बिल जमा करें | क्लिक करें |
| सरकारी नौकरी के लिए | क्लिक करें |
| UPPCL की अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |

