उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 18 जून 2026 को जारी इस पत्र के अनुसार, जून 2026 (Paid in July 2026) का वेतन आउटसोर्स पोर्टल के माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति या फेसियल उपस्थिति जो उर्जा जनशक्ति ऐप के माध्यम से लगता है उसके आधार पर भुगतान किया जाएगा। इस आदेश का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों के डेटा को पूरी तरह सत्यापित करना तथा वेतन भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता के तहत वेतन भुगतान समय से करना है पूरी जानकारी के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़ें |
“यह जानकारी UPPCL द्वारा जारी दिनांक 18 जून 2026 के आधिकारिक आर्डर के आधार पर तैयार की गई है।”
| UPPCL का नया आदेश क्या है |
UPPCL मुख्यालय, शक्ति भवन लखनऊ द्वारा जारी पत्र में सभी वितरण डिस्काम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया गया है ,कि आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भुगतान केवल उन्हीं कर्मचारियों को किया जाए जिनकी जानकारी आउटसोर्स पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज और सत्यापित हो। अगर आपका डाटा में कोई भी त्रुटी हो तो जल्द से जल्द सुधार करवा लीजिये अन्यथा आने वाले माह में आपका वेतन रुक सकता है | |
| आदेश की मुख्य बातें |
आउटसोर्स पोर्टल पर मैप किए गए कर्मचारियों की संख्या तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाले कर्मचारियों की संख्या समान होनी चाहिए। |
कर्मचारी का पूरा विवरण सही होना आवश्यक है जो निम्न है –
|
| यदि किसी नए आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति हुई है और उसका विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है तो उसे तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनका वेतन रुक सकता है |
| आउटसोर्स पोर्टल पर कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को केवल अधिकृत आईडी के माध्यम से पोर्टल का उपयोग करना होगा। |
| आउटसोर्स कर्मचारी पर क्या पड़ेगा असर |
इस आदेश के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना होगा:
|
| UPPCL ने क्यों लिया यह फैसला |
हाल के वर्षों में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान से संबंधित कई प्रशासनिक चुनौतियां सामने आई थीं। कर्मचारियों की सही संख्या, उपस्थिति और बैंक विवरण के सत्यापन को लेकर समस्याएं आती थीं। जिसके वजह से हर माह वेतन मिलने में देरी होती है थी और कर्मचारी संगठनो को अपने ही वेतन के लिए धरना देना पड़ता था |इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए UPPCL ने आउटसोर्स पोर्टल आधारित भुगतान प्रणाली को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। जिससे वेतन समय से मिल सके और कर्मचारियो को किसी समस्या का सामना न करना पड़े | |
UPPCL कुछ महत्वपूर्ण लिंक | |
| अधिकारिक आदेश देखने के लिए | क्लिक करें |
| सरकारी नौकरी देखने के लिए | क्लिक करें |
| बिजली बिल देखने के लिए | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| महत्वपूर्ण प्रश्न |
प्रश्न – UPPCL का नया आदेश कब जारी हुआ? उत्तर – 18 जून 2026 को UPPCL मुख्यालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। |
प्रश्न – जून 2026 का वेतन किस माध्यम से मिलेगा? उत्तर – जून 2026 (Paid in July 2026) का वेतन आउटसोर्स पोर्टल के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। उपस्थित के आधार पर |
प्रश्न – वेतन भुगतान का आधार क्या होगा? उत्तर – फेसिअल उपस्थिति और पोर्टल पर दर्ज सत्यापित कर्मचारी विवरण। |
प्रश्न – यदि कर्मचारी का विवरण पोर्टल पर गलत है तो क्या होगा? उत्तर – गलत जानकारी होने पर वेतन भुगतान रुक सकता है, इसलिए विवरण तुरंत सही करवाना आवश्यक है। |
प्रश्न – आउटसोर्स पोर्टल का अधिकारिक वेबसाइट क्या है ? उत्तर – आउटसोर्स पोर्टल का अधिकारिक वेबसाइट https://opp.uppclonline.com/uppcl/ है |
| कृपया इसे भी देखे | UPPCL सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड मोड में करेंगे काम 2026 |
| UPPCL द्वारा जारी यह नया आदेश आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जून 2026 का वेतन जुलाई 2026 में बायोमेट्रिक या फेसियल उपस्थिति और पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के आधार पर जारी किया जाएगा। इसलिए सभी कर्मचारियों को अपने विवरण की जांच कर समय रहते आवश्यक सुधार करवा लेना चाहिए। |

