14 Jul 2026, 05:58 AM

UPPCL सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड मोड में करेंगे काम 2026

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: June 18, 2026

UPPCL

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के उग्र विरोध के बाद बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। विभिन्न जिलों में उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था का विरोध किए जाने के बाद अब UPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में संचालित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को पहले की तरह बिजली उपयोग करने और बाद में मासिक बिल जमा करने की सुविधा मिल सकेगी।

स्मार्ट मीटरों को लेकर कई स्थानों पर उपभोक्ताओं ने शिकायत की इसके बिल का बार-बार रिचार्ज कराने के बाद भी मीटर ऑन नहीं हो रहा था मीटर में लाइट रहती थी लेकिन घर में लाइट आने में 24 से 48 घंटे लग जा रहे थे विभाग की इस खामी से आम लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न हो रही है।जिसके बाद उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उपभोक्ताओ के विरोध को देखते हुए पोस्टपेड व्यवस्था लागू की जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्मार्ट मीटर का क्यों हो रहा है विरोध

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बहुत से उपभोक्ताओं को कई प्रकार की समस्याएं थीं जो निम्न है –

  • बार-बार रिचार्ज कराने की आवश्यकता।
  • बैलेंस समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाना |
  • रिचार्ज करने के बाद भी मीटर की सप्लाई चालू न होना |
  • ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन भुगतान की कठिनाई।
  • बिजली खपत और कटौती को लेकर सही जानकारी न होना |
  • पुराने बिलिंग सिस्टम की तुलना में नई व्यवस्था को समझने में परेशानी।
  • बकाया होने पर मीटर की सप्लाई ऑफिस से ही काट देना |
  • बिल ज्यादा आने पर भी इसकी सुनवाई नहीं होना |
पोस्टपेड स्मार्ट मीटर क्या है 
पोस्टपेड स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओ को  पहले बिजली का उपयोग करना है और बाद में मासिक खपत के आधार पर बिल का भुगतान करना है।
  • बिजली उपयोग लगातार जारी रहता है सप्लाई मीटर से नहीं कटती 
  • महीने के अंत में खपत के अनुसार बिल तैयार होता है।
  • uppcl के नए नियम के अनुसार हर माह की 15 तारीख तक बिल मिलेगा |
  • SMS, ऐप या पोर्टल के माध्यम से बिल की जानकारी मिलती है ना की मीटर रीडर के द्वारा |
  • निर्धारित तिथि तक भुगतान करना होता है।
  • भुगतान न करने की स्थिति में लाइट पोल से कटी जाएगी |
स्मार्ट मीटर की विशेषताएं

स्मार्ट मीटर पारंपरिक मीटरों की तुलना में अधिक आधुनिक हैं जिसकी मुख्य विशेषताएं निम्न है –

  • रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी।
  • रिमोट मीटर रीडिंग।
  • ऑनलाइन डेटा मॉनिटरिंग।
  • बिलिंग में पारदर्शिता।
  • बिजली चोरी पर नियंत्रण।
  • तकनीकी नुकसान में कमी।
  • सभी जानकारी ऐप के माध्यम से मिलती है |
  • बिजली बिल की समस्या से मुक्ति |
कृपया इसे भी देखेंUPPCL में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर माह 15 तारीख तक मिलेगा बिजली बिल, जानिए नई व्यवस्था
बिजली उपभोक्ताओं को क्या करना चाहिए

अगर आपके घर पर भी स्मार्ट मीटर लगा है तो आप को कुछ बातें ध्यान देनी चाहिए जो निम्न है –

  • अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
  • बिजली खपत की नियमित जांच करें।
  • uppcl Consumer app या Smart Meter ऐप डाउनलोड करें |
  • समय पर बिल जमा करें।
  • UPPCL की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।
  • किसी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन या स्थानीय बिजली कार्यालय से संपर्क करें।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक 

स्मार्ट मीटर के रिचार्ज के लिए क्लिक करें 
UPPCL कंज्यूमर ऐप डाउनलोड करेंNewक्लिक करें 
स्मार्ट पोस्टपेड मीटर के सम्बन्ध में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
क्लिक करें 
UPPCL की अधिकारिक वेबसाइट के क्लिक करें क्लिक करें 
स्मार्ट मीटरों को लेकर जनता के विरोध और सुझावों के बाद उर्जा मंत्री ए.के.शर्मा के आदेश के बाद यह व्यवस्था लागू करने की दिशा में यह उठाया गया कदम लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है। आने वाले समय में यह व्यवस्था बिजली सेवाओं को और अधिक पारदर्शी तथा उपभोक्ता-अनुकूल बना सकती है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 

प्रश्न- क्या UPPCL के सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड हो जाएंगे?

उत्तर – हा , जनता का आक्रोश देखते हुए सभी स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड में कर दिया जायेगा |

प्रश्न – क्या पोस्टपेड स्मार्ट मीटर में रिचार्ज कराना पड़ेगा?

उत्तर- नहीं, पोस्टपेड व्यवस्था में मासिक बिल का भुगतान करना होता है।

प्रश्न – क्या स्मार्ट मीटर में बिजली खपत ऑनलाइन देख सकते हैं?

उत्तर – हाँ, स्मार्ट मीटर ऐप या पोर्टल के माध्यम से बिजली खपत देखी जा सकती है।

प्रश्न – स्मार्ट मीटर का सबसे बड़ा फायदा क्या है?

उत्तर – सटीक बिलिंग, ऑनलाइन निगरानी और पारदर्शी बिजली खपत रिकॉर्ड इसका सबसे बड़ा लाभ है।

 

 प्रश्न – मेरा मीटर अगर तेज चल रहा है तो क्या करें ?

उत्तर – आप अपने बिजली ऑफिस में शिकायत कर सकते है या 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते है |