उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा आम उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सीधी छूट दी जा रही है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
यदि आपने पहले चरण का लाभ नहीं लिया था या दूसरे चरण की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत उपयोगी है।
बिजली बिल राहत योजना क्या है?
बिजली बिल राहत योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं घरेलू 2 kw तथा वाणिज्यिक 1kw में संयोजन पर बिजली बिल में बकाए पर सरचार्ज 100% के साथ साथ पहली बार मूलधन में भी प्रथम चरण में 25% ,दूसरे चरण में 20% जो अभी चल रहा है तथा तीसरे चरण में 15% की छूट दी जाएगी ये योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी तक तीन चरणों में लागू है जिससे हर चरण में अलग अलग लाभ मिलेगा ।
पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरा चरण शुरू किया गया है, ताकि और अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें।
दूसरे चरण में क्या नया है?
दूसरे चरण में कुछ नया नहीं है बल्कि विद्युत बिल में लाभ कम हो जा रहा है पहले चरण में सरचार्ज 100% और मूलधन में 25% छूट था लेकिन दूसरे चरण में सरचार्ज पर छूट 100% है लेकिन मूलधन में छूट घटकर 25% से 20% हो गई है ।
जो उपभोक्ता पहले चरण में छूट से वंचित रह गए थे, उन्हें अब भी मौका है इस योजना में अपने विद्युत बिल जमा करने का ।
लंबित (बकाया) बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को भी राहत है जो बहुत दिनों से बिल जमा नहीं कर रहे या जबसे विद्युत कनेक्शन है तब से अब तक कोई बिल जमा नहीं हुआ है सभी लोक पात्र है ।
नोट – दूसरा चरण 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो जाए तो देर न करे योजना का लाभ ले।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
बिजली बिल राहत योजना का लाभ वही उपभोक्ता ले सकते हैं जो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करते हों:
1.उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हो
2.घरेलू (Domestic) बिजली कनेक्शन
उपभोक्ता का नाम बिजली विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज हो (2kw) तक के ही लोगों को लाभ मिलेगा ।
3. व्यावसायिक (Commercial) कनेक्शन पर जिन उपभोक्ताओं का लोड 1kw है वह भी इसमें पात्र है।
कितनी मिलेगी बिजली बिल में राहत?
योजना के अंतर्गत मिलने वाली राहत उपभोक्ता की दूसरे चरण में बिजली बिल मे सरचार्ज पर 100% छूट के साथ साथ 20% मूलधन में भी छूट का लाभ मिलेगा तो जो लोग छत गए है जल्दी इस योजना का लाभ ले लें क्यों कि तीसरे चरण में छूट और कम हो जाएगी ।
तो देर न करे जल्दी आए और ज्यादा लाभ पाए
बिजली बिल राहत योजना दूसरे चरण में आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए तरीकों से योजना का लाभ उठा सकते हैं:
1️⃣ ऑनलाइन आवेदन
बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
🟢“बिजली बिल राहत योजना” सेक्शन चुनें
🟢उपभोक्ता संख्या दर्ज करें
🟢विवरण सत्यापित करें और अपना रजिस्ट्रेशन करे
2️⃣ CSC / जन सेवा केंद्र
नजदीकी CSC केंद्र पर जाएँ
बिजली बिल और आधार कार्ड ले जाएँ
ऑपरेटर द्वारा आवेदन कराया जाएगा और जमा की। पक्की रशिद भी मिलेगी जिसे लेना न भूले ।
नोट– आप जहां भी अपना बिल जमा करे उसकी पक्की रसीद अवश्य ले ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो चाहे आप विभागीय काउंटर या जनसेवा केंद्र पर करे लेकिन रसीद अवश्य ले बिना रसीद अपना पैसा जमा न करें
योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
1.बिजली विभाग की वेबसाइट पर जाएँ
2. बिजली बिल राहत योजना चुने।
3. अपना जिला चुने और उपभोक्ता संख्या डालें
4.स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड भरे और ओके करे आपका नाम ,बिल, छूट सब आपको दिल जायेगा अभी छूट चेक करने किए यहां क्लिक करें
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय ये दस्तावेज आवश्यक हो सकते हैं:
👉बिजली बिल (पुराना/नया)
👉आधार कार्ड
👉मोबाइल नंबर
👉उपभोक्ता संख्या
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ
Q1 .. क्या बकाया बिल वालों को भी लाभ मिलेगा?
👉 हाँ, दूसरे चरण में भी बकाया बिल वालों को भी राहत दी जा रही है।
Q2.. कहा आवेदन करना होगा?
👉 आप इस योजना का लाभ विभागीय काउंटर,विद्युत सखी,मीटर रीडर,जन सेवा केंद्र कही भी जमा कर सकते हैं।
Q3.. योजना कब तक चलेगी?
👉 दूसरे चरण की अवधि 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो जाएगी ।
📢 महत्वपूर्ण सूचना
यह योजना पूरी तरह सरकारी नियमों और शर्तों पर आधारित है। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यह क्लिक करें
निष्कर्ष
बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण जो 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो जायेगा तो अगर आप पहले चरण में बिल जमा करने से चूक गए है तो देर न करे और दूसरे चरण में योजन का लाभ उठाए आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। यदि आप पात्र हैं, तो बिना देरी किए इस योजना का लाभ उठाएँ और अपने बिजली बिल का बोझ कम करें।
सुझाव
इस तरह की सरकारी योजनाओं की ताज़ा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट uppclhelp.in को बुकमार्क करें और पोस्ट को शेयर जरूर करें।
बिजली बिल राहत योजना की पुरी जानकारी के लिए कृपया यहां क्लिक करें

