21 May 2026, 11:23 PM

UPPCL 2026 में नया बिजली कनेक्शन कैसे लें?

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: May 17, 2026

उत्तर प्रदेश में नया विदुत कनेक्शन लेना अब पहले की तुलना में काफी आसान और पारदर्शी हो गया है। उत्त्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है,जिसके लिए अलग से झटपट पोर्टल  बनाया है ,जिससे उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते ऑनलाइन माध्यम से कनेक्शन हो जाता है ,इस लेख में हम आपको नया बिजली कनेक्शन लेने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, शुल्क, समय और जरूरी नियम चरणवार बताएंगे।

उत्तर प्रदेश में बिजली कनेक्शन के प्रकार

उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से निम्न प्रकार के विद्युत कनेक्शन दिए जाते हैं-

  • घरेलू बिजली कनेक्शन (Domestic)
  • व्यावसायिक बिजली कनेक्शन (Commercial)
  •  कृषि बिजली कनेक्शन (Agriculture) यानी टयूवेल कनेक्शन (PTW)
  • औद्योगिक बिजली कनेक्शन (Industrial)
  • स्कूल के लिए अलग कनेक्शन
  • हॉस्पिटल के लिए अलग कनेक्शन
नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए पात्रता
  •  आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी हो कानूनी तरीके से.
  • . जिस स्थान पर कनेक्शन चाहिए, वहां कानूनी कब्ज़ा हो जिसका उचित दस्तावेज हो.
  • पहले से उसी नाम पर या उसी परिसर पर  कोई बकाया बिजली बिल न.
  • उपभोक्ता को जिस स्थान पर कनेक्शन की आवश्यकता है वहा कोई क़ानूनी वाद नहीं होना चाहिए .                                                                                                                                  
आवेदन करते समय दस्तावेज़ों की सुची

पहचान प्रमाण (कोई एक)

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड

पता प्रमाण (कोई एक)

  • राशन कार्ड 
  • रजिस्ट्री / खतौनी 
  • किरायानामा ( अगर स्थान किराये पर है )
  • हाउस टैक्स रसीद

अन्य दस्तावेज़

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर OTP लिए
  • ईमेल आईडी
  • भवन स्वामित्व या किरायेदारी का प्रमाण
UPPCL में नया बिजली कनेक्शन ऑनलाइन कैसे करें

UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट https://uppcl.org/ पर जाये या इस साईट uppclhelp.in पर जाये और नया बिजली कनेक्शन पर क्लिक करके सीधे आवेदन कर सकते है , जो प्रक्रिया निम्न है –

  • UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट https://uppcl.org/ पर जाये और नए विद्युत संयोजन  हेतु आवेदन करें (झटपट कनेक्शन) पर क्लिक करें

UPPCL नया कनेक्शन

उपरोक्त को क्लिक करने के बाद झटपट पोर्टल खुल जायेगा जहा पर आप अपना मोबाइल नंबर डालकर आप Send OTP पर क्लिक करेंगे जिसके बाद आपके मोबइल पर एक OTP आयगा जिसे सबमिट करने पर आपका फॉर्म खुल जायेगा | जैसा निचे फोटो में दिख रहा है 

अगर आप झटपट पोर्टल पर अपना खाता बनाकर लाग करना चाहते है तो Register पर क्लिक करके खाता बनाए और आपके मोबइल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड आएगा जिसके बाद आप log in करके अपना आवेदन पूर्ण कर सकते है जैसा नीचे चित्र में दिया गया है

उपभोक्ता का निम्न विवरण भरना पड़ेगा log in करने के बाद

  • जिला चुने 
  • विदुत वितरण खंड चुने 
  • कनेक्शन की विधा चुने जैसे – घरेलू ,कमर्शियल,ट्यूबवेल,औद्योगिक आदि 
  • अनुबंधित्त लोड चुने जैसे – 1 या 2 या 3 किलोवाट आपको जितने लोड ली आवस्यकता हो 
  • उपभोक्ता का नाम 
  • उपभोक्ता के पिता का नाम 
  • उपभोक्ता के माता का नाम 
  • उपभोक्ता का मकान नंबर 
  • उपभोक्ता का पूरा पता
  • उपभोक्ता का पता जहा कनेक्शन चलाना है
  • दस्तावेज ऑनलाइन उपलोड करना पड़ेगा 
  • पूरी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट करेंगे और आप 
  • आवेदन शुल्क भुगतान करे जिसकी रसीद आप डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखे 
  • आवेदन हो जाने के बाद आपके यहाँ विदुत विभाग से जाच के लिए टीम आयगी 
  • आपके संयोजन वाले स्थान पर विदुत पोल से दुरी
  • जिस ट्रांसफार्मर से आपको सप्लाई मिलनी है उसकी क्षमता Overload/Under Load की जाँच 
  • परिसर पर कोई बिदुत बिल बकाया की जाच
  • उपरोक्त बिदुओ की जाँच करने के बाद आपका सयोंजन का रिपोर्ट अवर अभियंता के द्वारा लगाया जायेगा |
  • जिसे आप अपनी झटपट पोर्टल को Log In करके देख सकते है 
  • अगर रिपोर्ट सही है तो आप संयोजन राशी का भुगतान करेगे 
  • इसके बाद आपके परिसर पर बिदुत विभाग द्वारा मीटर लगाया जायेगा 
  • अब आपका कनेक्शन नंबर जारी हो जायेगा
  • कनेक्शन नंबर से आपको प्रत्येक माह अपना विदुत बिल जमा करना होगा | 

 

आवेदन को पूर्ण होने लगा समय 
  • आवेदन करने के 7 से 15 दिनों के अंदर आपका स्थलीय निरीक्षण करके आपका रिपोर्ट लग जाता है 
  • 15 दिनों के अंदर ही मीटर भी आपके परिसर पर लग जाता है 
  • नोट – जब मीटर स्थापित करने वाले मीटर विभाग के लोग आते है तो एक पीली रसीद जिसे सीलिंग प्रमाण पत्र कहते है उसे लेना न भूले ये लेना आपकी जिम्मेदारी है |
बिजली कनेक्शन लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  • गलत जानकारी न भरें
  • दस्तावेज़ वैध और वर्तमान का  हों
  • मोबाइल नंबर चालू रखें क्यों सब जानकारी इसी पर आती है 
  • आवेदन संख्या सुरक्षित रखें या उसका एक प्रति प्रिंट आउट भी रख लें
UPPCL विद्युत संयोजन महत्वपूर्ण लिंक 
Jhatpat Log In Through Mobile Number Click Here
Jhatpat Log In Through Id & PasswordClick Here
Image ResizerClick Here
Sarkari ToolsClick Here
UPPCL Official WebsiteClick Here
कृपया इसे भी पढ़े UPPCL विद्युत बिल संशोधन के लिए SIR !
विद्युत संयोजन के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न –  क्या किराए के मकान में बिजली कनेक्शन मिल सकता है?

उत्तर – हाँ, किरायानामा और मालिक की सहमति से कनेक्शन मिल जाता है।

प्रश्न – बिजली कनेक्शन रिजेक्ट क्यों होता है?

उत्तर – गलत दस्तावेज़, बकाया बिल या गलत पता होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

प्रश्न – क्या आधार कार्ड अनिवार्य है, बिना दस्तावेज अपलोड किये संयोजन नहीं होगा ?

उत्तर – पहचान प्रमाण और पता प्रमाण के बिना संयोजन संभव नहीं है , आधार कार्ड सबसे आसान विकल्प है।

प्रश्न – आवेदन करने के कितने दिन बाद संयोजन हो जायेगा ?

उत्तर – संयोजन करने के बाद 7 से 15 दिनों के भीतर आम तौर पर कनेक्शन हो जाता है |