21 May 2026, 11:22 PM

पूर्वांचल में लगेगा महा विद्युत कैंप !

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: May 12, 2026

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत सभी जिलों के विद्युत वितरण खंडों में महा विद्युत कैंप का आयोजन किया जाएगा , जो दिनांक 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक चलेगा जिसमें विद्युत बिल जमा करने ,विद्युत संशोधन करने, नए संयोजन से संबंधित ,लोड बढ़ाना ,मीटर बदलने एवं अन्य जो भी समस्याएं हैं सबका समाधान अधिशासी अभियंता के स्तर पर किया जाएगा, इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

महत्वपूर्ण दिनांक 
  • ये मेगा कैंप प्रत्येक जिलो में 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक चलेगा |
  • इस मेगा कैंप के लोकेशन की जानकारी आपको समाचार पत्रों ,सोशल मिडिया ,लोकल मिडिया एवं अन्य प्रचार प्रसार के माध्यम से बताया जायेगा |
मेगा कैंप में सम्मिलित होने के महत्वपूर्ण बिंदु 
  • इस मेगा कैंप में अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है |
  • इस मेगा कैंप के प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर किया जायेगा |
  • शिकायत कर्ता को अपना सही और बिजली बिल से सम्बंधित जरुरी दस्तावेज कैंप में देना अनिवार्य होगा |
  • उपभोक्ता के शिकायत का पंजीकरण सीधे 1912 हेल्पलाइन पर होगा जिसका उपभोक्ता को शिकायत पंजीकरण रसीद भी दिया जायगा |
  • उपभोक्ता को किसी भी स्थिति में बिना पंजीकरण और रसीद के वापस नहीं भेजा जायेगा |
मेगा कैंप में होने बिजली बिल या मीटर की सुधार की प्रक्रिया 
  • कैंप में प्राप्त बिजली बिल की शिकायत में बिजली बिल सुधार की प्रकिया एक सप्ताह के अंदर पूर्ण होगी |
  • मौके का स्थलीय निरीक्षण के पश्चात मीटर की स्थिति ,मौके का मीटर रीडिंग ,मीटर का लोड ,इत्यादि  जाँच के बाद आपका विदुत बिल सुधार हो जायगा |
  • बिजली बिल संसोधन के लिए भी SIR ( Site Inspection Report ) होगा जिसको विभाग के कर्मचारी द्वारा किया जायगा , और आपके बिदुत बिल संसोधन के पश्चात आपको आपके बिल का एक रिविजन मेमो स्वतः जनरेट होगा जो प्रत्येक उपभोक्ता को अपने ऑनलाइन अकाउंट में दिखेगा |
  • कैंप की अवधि प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित किया जायगा |
  • कैंप में अधिसशी अभियंता , उपखंड अधिकारी ,सहायक अभियंता(मीटर ) अपने अधिनस्तो  के साथ कैंप उपस्थित रहेंगे ताकि उपभोक्ताओ को कोई असुविधा न हो |
  • अधिशासी अधिकारी (वितरण ),अधीक्षण अभियंता (वितरण),अधिशासीअधिकारी (परिक्षण ) और मुख्य अभियंता(वितरण) कैंप का भ्रमण भी करेंगे |
  • अतः आप लोगो के बिजली बिल में त्रुटी है तो आप लोग सम्बंधित दस्तावेज के साथ कैंप में पहुचे |
  • नोट – अगर आप कैंप में प्रतिभाग करने जा रहे है तो मीटर का एक वर्तामान रीडिंग करके अपने साथ अवश्य ले जाये |
  • कैंप में नये संयोजन ,भार वृधि,ख़राब मीटर ,विधा परिवर्तन,बिल संसोधन ,बिल जमा करने एवं अन्य सम्बंधित कार्यो की सिकायत प्राप्त की जाएगी |
  • किसी भी उपभोक्ता को बिना शिकायत पंजीकरण वापस नहीं भेजा जायेगा |
  • कैंप में आरएमएस पोर्टल यानी रेड पोर्टल के अन्तर्गात विदुत चोरी के प्रकरणों में किये गये राजस्व निर्धारण के संसोधन का कार्य जहा तक आवश्यक हो सुनवाई की जाएगी |
  • उपभोक्ताओ को कैंप में बैठने और पानी पिने की उचित व्यस्था रहेगी |
  • नोडल अधिकारी द्वारा कैंप की प्रति दिन समीक्षा की जाएगी |
  • कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक करने के लिए एवं उपभोक्ताओ की समस्याओ के निस्तारण के लिए मुख्य अभियंता ( वितरण ) का उत्तरदायित्व होगा |
कुछ महत्वपूर्ण लिंक 
Office Order DownloadClick Here
Sarkari ToolsClick Here
Check Your BillClick Here
PuVVNL Official WebsiteClick Here
UPPCL Official WebsiteClick Here
मेगा कैंप से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न – मेगा कैंप का आयोजन कब से कब तक है ?

उत्तर – PuVVNL में मेगा कैंप का आयोजन 15 मई 2026 से  22 मई 2026 तक किया जायगा |

प्रश्न – मेगा कैंप कहा लगेगा ?

उत्तर – मगा कैंप का आयोजन प्रत्येक बिदुत वितरण खंडो एवं उपखंड पर आयोजित किया जायेगा |

प्रश्न – प्रतिदिन कैंप का समय क्या रहेगा ?

उत्तर – प्रतिदिन कैंप का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा |

प्रश्न – कैंप में कौन कौन से सुधार होंगे ?

उत्तर – इस मेगा कैंप में उपभोक्ता बिजली बिल सुधार ,मीटर जल गया है ,लोड बढ़ाना,विधा परिवर्तन,नाम सुधार आदि सुधार करा सकते है |

प्रश्न – क्या बिजली चोरी से संबन्धित राजस्व निर्धारण भी होगा ?

उत्तर – अगर आप बिजली चोरी में पकडे गये है और आप पर fir दर्ज है तो भी जहा तक संभव है राजस्व का निर्धारण होगा |

प्रश्न – पूर्वांचल बिदुत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत सभी जिलो में ये कैंप लगेगा ?

उत्तर – हा , PuVVNL के अंतर्गत सभी जिलो में इस कैंप का आयोजन किया जायेगा |