21 May 2026, 11:24 PM

UPPCL विद्युत बिल संशोधन के लिए SIR !

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: May 14, 2026

उत्तर प्रदेश में विद्युत बिल संशोधन के लिए अब SIR यानी मौके का स्थलीय निरीक्षण करके उसपर निरीक्षण कर्ता के द्वारा रिपोर्ट लगाई जाएगी तब आपका विद्युत बिल सुधार हो सकता है उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में एक बड़ी खबर है आप लोगों के विद्युत बिल में सुधार को लेकर तो चलिए UPPCL विद्युत बिल संशोधन के लिए SIR इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं आगे के लेख में।

लगेगा मेगा कैंप होगा बिल सुधार

उत्तर प्रदेश के विद्युत विभाग में कुल पांच डिस्काम है पूर्वांचल, पश्चिमांचल ,मध्यांचल , दक्षिणांचल और कानपुर केस्को सभी के अंतर्गत अगर किसी भी उपभोक्ता के विद्युत बिल में त्रुटि है तो उसके सुधार हेतु 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक प्रत्येक जिलों में मेगा कैंप का आयोजन विद्युत विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिसमें अगर आपका विद्युत बिल में त्रुटि है तो उसका स्थलीय निरीक्षण करके SIR तत्कालीन जो आपके विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता महोदय और उपखंड अधिकारी महोदय के द्वारा उसको जांच करके आपका विद्युत बिल सुधार करने की आगे की प्रक्रिया की जाएगी ।

स्थलीय निरीक्षण के महत्वपूर्ण बिंदु

अवर अभियंता महोदय या उपखंड अधिकारी महोदय के द्वारा जिस भी व्यक्ति को SIR के लिए भेजा जाएगा वह आपके घर पर निम्न बिंदुओं को जांच करके रिपोर्ट अग्रेषित करेंगे जो कि निम्न है –

  • उपभोक्ता का नाम
  • उपभोक्ता का विद्युत बिल खाता संख्या
  • उपभोक्ता का वर्तमान मोबाइल नंबर
  • उपभोक्ता का कनेक्शन का विद्या और श्रेणी
  • कनेक्शन का प्रकार (घरेलू या कमर्शियल)
  • परिसर पर मीटर की स्थिति 

उपभोक्ता के परिसर पर मीटर की स्थिति की निम्न जानकारी

  • उपभोक्ता के परीक्षा पर मीटर है कि नहीं
  • अगर मीटर नहीं लगा है तो कारण
  • मीटर की स्थिति सही या खराब
  • मीटर किस वर्ष बना है DD/YY
  • मीटर का मेक यानी कि कंपनी का है
  • परिसर पर लगे मीटर की सील की स्थिति टूटा है या सही है
  • मीटर का सीलिंग प्रमाण पत्र की एक प्रति आवेदन पत्र के साथ भी संलग्न करें
  • मीटर संख्या
  • मीटर की स्थिति (घर के अंदर या बाहर)
  • मीटर की वर्तमान रीडिंग kwh में
  • मीटर कि पिछले माह की रीडिंग kwh में
  • मीटर में पोल से आने वाले इनकमिंग केवल की स्थिति (कट है या सही है)
  • मीटर में पोल से आने वाले केवल की स्थिति (आर्म्ड है या नॉर्मल केवल है)
  • बिल का स्टेटस क्या है (MU/RDF/CDF/ADF/AVG/IDF)
  • परिसर पर वास्तविक विद्युत भार kw में
  • परिसर कितने मंजिला है
  • परिसर पर अत्यधिक विद्युत भार वाले उपकरणों का विवरण जैसे – Ac, मोटर, आटा चक्की आदि

अगर विद्युत बिल का कम खपत है तो विश्लेषण किया जाएगा

अगर आपके परिसर पर विद्युत बिल कम आ रहा है खपत कम है तो  उसकी भी जांच SIR स्थलीय निरीक्षण में की जाएगी जो निम्न है

  • परिसर पर विद्युत उपकरण ज्यादा नहीं है (हां या ना)
  • परिसर अधिकतर बंद रहता है (हां या ना)
  • मीटर बायपास है ( हा या ना ) अगर बाईपास है तो उसका उपयुक्त कारण बताना पड़ेगा ।
  • और परिसर पर विभिन्न जानकारी के माध्यम से काम खबर का आकलन किया जाएगा

उपरोक्त निम्न बिंदुओं को जांच करके ही विद्युत बिल में सुधार की प्रक्रिया की जाएगी 

SIR फॉर्म डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

SIR फॉर्म के जांचकर्ता

उपरोक्त निम्न बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण करके उसकी जांच अवर अभियंता महोदय और उपखंड अधिकारी महोदय दोनों लोगों के द्वारा की जाएगी और उसको सुधार की प्रक्रिया में लाया जाएगा , स्थलीय निरीक्षण करते समय मौके पर जो भी व्यक्ति होंगे उनको अपना नाम और मोबाइल नंबर जांचकर्ता को बताना पड़ेगा।

FAQ’S

Q1- क्या बल सुधार हेतु SIR करना अनिवार्य है?

उत्तर-हां ,विद्युत बिल सुधार के लिए SIR यानी स्थलीय निरीक्षण किए बिना सुधार की प्रक्रिया नहीं होगी ।

Q2 – क्या जिन उपभोक्ताओं के पास मीटर नहीं लगा है उनके भी विद्युत बिल में सुधार होंगे?

उत्तर- हां, जिन उपभोक्ता के परिसर पर मीटर नहीं लगे हैं उनके भी स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत ही सुधार किए जाएंगे और कारण बताना पड़ेगा मीटर क्यों नहीं लगा है।

Q3 -यह सुधार कब कराए?

उत्तर – विद्युत बिल में सुधार हमेशा चलते रहते हैं लेकिन 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक प्रत्येक जिलों में महा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।