29 May 2026, 10:47 PM

UPPCL में बिजली बिल कैसे जमा करें?

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: May 28, 2026

uppcl bill payment

अगर आप Uttar Pradesh Power Corporation Limited के उपभोक्ता है और अपना बिजली बिल जमा करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये तरीको को समझकर आप स्वयं अपना बिजली बिल घर बैठे जमा कर सकते है , आज के समय में UPPCL बिजली बिल का भुगतान घर बैठे बिना लम्बी कतार लगाये आप मोबइल से कर सकते है। इसके अलावा UPPCL बिजली बिल आप बैंक, CSC सेंटर, बिजली विभाग के काउंटर,Google Pay,Phone Pay,Paytm और बहुत तरीको से बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।इस लेख में हम आपको बताएंगे कि UPPCL में बिजली बिल कैसे जमा करें, ऐप इस्तेमाल करके कैसे बिजली बिल जमा करे हैं, और भुगतान करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। सभी जानकारी आपको निचे दी गई है |

UPPCL क्या है ?
UPPCL उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण और बिलिंग का कार्य करने वाली सरकारी संस्था है। प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ता हर महीने UPPCL के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। इसको पांच डिस्कोम में बाँटा गया है , जो उत्तर प्रदेश में में बिदुत वितरण का कार्य करती है जिसका मुख्य कार्यालय लखनऊ में शक्ति भवन है जहा से पुरे उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग का नियन्त्रण होता है | ये विभाग सीधे राज्य सरकार के अधीन है इसमें शक्ति भवन में अध्यक्ष बैठते है और प्रत्येक डिस्कॉम में भी प्रबंध निर्देशक बैठते है जो अपने अपने डिस्कॉम की समीक्षा करते रहते है |
UPPCL बिजली बिल ऑनलाइन कैसे जमा करें

 

  •  UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट से बिल जमा कैसे करें
  • UPPCL की वेबसाइट https://uppcl.org/uppcl/hi/ पर जाइये और उपभोक्ता कार्नर में में जाये .
  • बिल सृजन एवं भुगतान  सेक्शन में जाये .
  • बिल भुगतान पर क्लिक करे

एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आप से कुछ विवरण माँगा जायगा जैसे –

  •  आपका का जिला जिस जिले में अपने कनेक्शन चल रहा है .
  • ,आपका बिजली बिल का खाता संख्या जो की 10 अंको का होता है.
  • या अगर खाता संख्या नहीं है तो मोबइल नंबर जो लिंक हो आपकी बिजली बिल के साथ 
  • कैप्चा कोड डालकर VIEW पर क्लिक करें 
  • आपका बकाया बिल दिख जायेगा जिसे आप भुगतान कर सकते है .
अपना जिला चुने
अपना 10 अको वाला खाता संख्या डालें
कैप्चा कोड जो दिख रहा है उसे जोड़कर डाले और VIEW पर क्लिक करे आपका बिल आ जायेगा
आपका नाम ,देय तिथि,बकाया राशि ,बकाया बिल को अगर पार्ट में जमा करना चाहते है तो उसका भी विकल्प है,सब जांचने के बाद आप PROCEED पर क्लिक करे और बिल जमा करें |
अपना बिजली बिल भुगतान करने के आपको अनेको विकल्प है जैसे – Credit Card/Debit Card/Net Banking/UPI/Bhim app/Wallets इन तरीको से आप भुगतान कर सकते है |
Google Pay से UPPCL बिजली बिल भुगतान

आप Google Pay से भी बिजली बिल जमा कर सकते हैं।

  • Google Pay ऐप खोलें
  • “Bills” विकल्प चुनें
  • Electricity पर क्लिक करें
  • UPPCL सर्च करें
  • Account Number दर्ज करें
  • आपका नाम और बकाया दिख जायेगा 
  • भुगतान करें
  • भुगतान की रसीद को pdf में डाउनलोड करके अवश्य रखे 
  • Google Pay से एक बार जमा करने के बाद आपका हर माह बिल का एक नोटिफिकेशन आता है बकाया बिल भुगतान के लिए 
PhonePe से बिजली बिल जमा करें

PhonePe ऐप पर भी UPPCL बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।

  • PhonePe ऐप खोलें
  • “Bills” Payment विकल्प चुनें
  • Electricity पर क्लिक करें
  • UPPCL सर्च करें
  • Account Number दर्ज करें
  • नाम और बकाया जांचे 
  • भुगतान करें
  • भुगतान रसीद को अपने पास सुरक्षित रखे .
UPPCL ऑफलाइन बिजली बिल कैसे जमा करें?

यदि आप ऑनलाइन भुगतान नहीं करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीकों से ऑफलाइन बिल जमा कर सकते हैं-

  • बिजली विभाग काउंटर
  • CSC सेंटर
  • जन सेवा केंद्र
  • बैंक शाखाएं
  • अधिकृत बिल कलेक्शन सेंटर
  • मीटर रीडर के पास 
  • विदुत सखी के द्वारा 
  • नोट- आप कृपया ध्यान दे की आप जहा भी विद्यत बिल जमा करे वहा से भुगतान की रसीद अवश्य ले बिना रसीद का भुगतान न करें 
UPPCL बिजली बिल भुगतान के लिए जरूरी जानकारी

बिल जमा करते समय आपके पास यह जानकारी होनी आवश्यक है –

  • Account Number OR
  • Consumer Number 
  • Registered Mobile Number
  • भुगतान का माध्यम
  • आपका कनेक्शन किस विधा का है जैसे घरेलु या वाणिज्यिक 
UPPCL बिजली बिल ऑनलाइन भुगतान के फायदे
  • घर बैठे भुगतान
  • लंबी लाइन से छुटकारा
  • तुरंत भुगतान रसीद
  • तुरंत विदुत बिल का बकाये में समायोजन
  • समय की बचत
  • UPI Cashback ऑफर जो आपको GOOGLE Pay या Phone Pay पर मिलता है ,
वर्तामान समय में Uttar Pradesh Power Corporation Limited यानी UPPCL में बिजली बिल जमा करना बेहद आसान हो गया है। आप घर बैठे कुछ मिनटों में मोबाइल से बिल भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान से समय की बचत होती है और तुरंत रसीद भी मिल जाती है। ऑनलाइन भुगतान के लिए क्लिक करें
UPPCL बिजली बिल जमा करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  • हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद ऐप का उपयोग करें
  • भुगतान के बाद रसीद जरूर डाउनलोड करें
  • गलत Account Number दर्ज न करें
  • पेमेंट फेल होने पर तुरंत दोबारा भुगतान न करें, पहले स्टेटस जांचें क्यों की कुछ बिल जमा करने के 24 से 48 घंटो में अपडेट होता है |
  • अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो उसे जरुर लिंक करवाए .

UPPCL बिजली बिल जमा करने के महत्वपूर्ण लिंक 

Pay Electricity Bill

Click Here

स्मार्ट मीटर प्रीपेड रिचार्ज

Click Here

सरकारी नौकरी अपडेट के लिए 

Click Here

UPPCL Official Website

Click Here

UPPCL बिजली बिल FAQ’S

प्रश्न- UPPCL बिजली बिल का Account Number कहां मिलता है?

उत्तर- यह आपके पुराने बिजली बिल पर लिखा होता है। जो 10 अंको का होता है चाहे शहर हो या ग्रामीण |

प्रश्न- क्या मोबाइल या कंप्सेयूटर से  बिजली बिल जमा किया जा सकता है?

उत्तर – हा , UPPCL वेबसाइट से आसानी से भुगतान किया जा सकता है, इसके अलावा Google Pay, PhonePe, Paytm आदि के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है |

प्रश्न – बिजली बिल जमा करने  के बाद रसीद कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर – बिजली बिल जमा करने  के बाद रसीद  तुरंत ही डाउनलोड हो जाति है अगर नहीं कर पाते है तो UPPCLHELP.IN के होम पर यह सुविधा है की आप ऑनलाइन जमा किये गये भुगतान की रसीद प्राप्त कर सकते है |

प्रश्न – अगर बिजली बिल पेमेंट फेल हो जाए तो क्या करें?

उत्तर – यदि पैसा कट गया है लेकिन रसीद नहीं मिली, तो 24 से 48 घंटे तक इंतजार करें। राशि स्वतः वापस आ सकती है या भुगतान सफल दिख सकता है। भूलकर भी तत्काल दुबारा जमा न करें|

प्रश्न- क्या रविवार या छुट्टी के दिन भी बिजली बिल जमा किया जा सकता है?

उत्तर – हाँ, ऑनलाइन विदुत बिल भुगतान सेवा 24×7 उपलब्ध रहती है। लेकिन विभागीय काउंटर छुट्टी के दिन बंद रहता है |

प्रश्न – बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत कहाँ करें?

उत्तर – आप 1912 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी बिजली विभाग कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कृपया इसे भी देखें –