31 May 2026, 11:15 PM

UPPCL ने तबादला नीति 2026-27 को 15 जुलाई तक विस्तार किया

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: May 31, 2026

UPPCL TRANSFOR POLICY

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने भीषण गर्मी और प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने की आवश्यकता को देखते हुए तबादला नीति 2026-27 की समय सीमा जो की 31 मई 2026 समाप्त हो रही थी उसे 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। इस निर्णय से हजारों विद्युत कर्मियों और अधिकारियों को राहत मिली है, जो स्थानांतरण के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें अब और समय मिल जायेगा आवेदन करने के लिए .

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। इसी कारण स्थानांतरण प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिससे विदुत आपूर्ति में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो सके और सप्लाई सुचारू रूप से चल सके .

तबादला नीति विस्तार का मुख्य कारण

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान समय में बिजली विभाग के कर्मचारी फील्ड में रहकर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रबंधन ने यह फैसला लिया है की स्थानान्तरण की समय सीमा विस्तार की और आपूर्ति सुचारू रूप से चल सके जिसके कुछ कारण निम्न है –

 मुख्य कारण:

  • भीषण गर्मी के दौरान बिजली की मांग में वृद्धि
  • विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना
  • कर्मचारियों का स्थानान्तरण होने से नए स्थान पर कार्य करने में कठिनाई होना 
  • प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना
  • उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना
UPPCL के कर्मचारियों को क्या लाभ मिलेगा?

तबादला नीति की समय सीमा बढ़ने से कर्मचारियों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे।

  • जो अधिकारी या कर्मचारी अभी तक स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • जिन अधिकारियों या  कर्मचारियों के आवश्यक दस्तावेज अधूरे थे, समय विस्तार के बाद उन्हें पूरा कर सकेंगे।
  • पारिवारिक, स्वास्थ्य या अन्य विशेष परिस्थितियों वाले कर्मचारी बेहतर तरीके से अपना आवश्यक दस्तावेज तयार करके आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
  • विभाग को भी आवेदन की जांच और प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
  • अतः जिन कर्मचारियो और अधिकारिओ ने अब तक आवेदन नहीं किया है तो अब समय मिल गया है आप आवेदन कर सकते है 
  • वर्तमान समय में स्थानान्तरण को ERP के माध्यम से आवेदन करने की कोई सुविधा नहीं ये सिर्फ ऑफलाइन ही किया जा सकता है |

नई तबादला नीति के प्रमुख नियम

  •  किसी एक जिले में 3 साल और मंडल स्तर पर 7 साल की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला अनिवार्य है।
  • समूह ‘क’ और ‘ख’ में अधिकतम 20% तक, जबकि समूह ‘ग‘ और ‘घ’ के कर्मचारियों के 10% तक ही तबादले किए जाएंगे।
  •  समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकारियों को उनके गृह जिले/गृह मंडल में पोस्टिंग नहीं मिलेगी .
  • 40% या उससे अधिक दिव्यांग कर्मचारियों (या ऐसे कर्मचारी जिनके परिवार का सदस्य गंभीर रूप से दिव्यांग हो) को सामान्य तबादलों से छूट मिलेगी। यदि वे खुद तबादला चाहेंगे तो प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं, तो उन्हें एक ही जिले में तैनात करने का प्रयास किया जाएगा। 
  • विभागीय आवश्यकता के आधार पर तबादले किए जाएंगे।
  • अंतिम निर्णय सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिया जाएगा।
UPPCL के किन कर्मचारियों पर लागू होगी नीति?

यह नीति मुख्य रूप से UPPCL और उसकी सहयोगी विद्युत वितरण कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर लागू होगी।

  • अधिशासी अभियंता (EE)
  • सहायक अभियंता (AE)
  • अवर अभियंता (JE)
  • कार्यालय कर्मचारी(EA)
  • तकनीकी कर्मचारी(TG2)
  • अन्य नियमित विभागीय कर्मचारी
बिजली व्यवस्था पर नहीं पड़ेगा असर

विभाग का मानना है कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए स्थानांतरण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में फील्ड कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। जिसके लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है |

UPPCL द्वारा तबादला नीति 2026-27 की समय सीमा 15 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय कर्मचारियों और विभाग दोनों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, वहीं विभाग भी गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रख सकेगा।

नोट – जो कर्मचारी स्थानांतरण के इच्छुक हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर लें और विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

UPPCL स्थानान्तरण निति 2026-27 की समय सीमा विस्तार का आर्डर के लिए यहाँ क्लिक करें

FAQs

प्रश्न-  UPPCL तबादला नीति 2026-27 की नई अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर- UPPCL ने तबादला नीति की समय सीमा बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी गई है।

प्रश्न – समय सीमा क्यों बढ़ाई गई है?

उत्तर- भीषण गर्मी और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

प्रश्न- क्या सभी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: पात्रता विभागीय नियमों और नीति के अनुसार निर्धारित होगी।

प्रश्न – विशेष परिस्थितियों वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलेगी?

उत्तर: विभागीय नियमों के अनुसार विशेष मामलों पर विचार किया जा सकता है।

कृपया इसे भी पढ़ें – UPPCL में बिजली बिल कैसे जमा करें?