27 Nov 2026, 12:35 PM

UPPCL चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कार्यकारी सहायक पद पर पदोन्नति के लिए टंकण एवं लिखित परीक्षा का आदेश जारी 2026

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: November 22, 2026

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा चतुर्थ श्रेणी (गैर-तकनीकी एवं गैर-परिचालकीय संवर्ग) के कर्मचारियों को कार्यकारी सहायक (EA) पर पदोन्नति देने के लिए टंकण परीक्षा एवं लिखित परीक्षा आयोजित करने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रीयकृत रूप से UPPCL मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। टंकण परीक्षा में निर्धारित गति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक कर्मचारियों को आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नियंत्रक अधिकारी के माध्यम से भेजना होगा। पूरी खबर नीचे पढ़ें |

UPPCL पदोन्नति परीक्षा 2026 – मुख्य जानकारी
विवरणजानकारी
विभाग का नाम उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL)
पद का नामकार्यकारी सहायक या बड़े बाबु 
पदोन्नति का संवर्गचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
कर्मचारी श्रेणीगैर-तकनीकी एवं गैर-परिचालकीय
परीक्षा का प्रकारटंकण परीक्षा एवं लिखित परीक्षा
टंकण भाषाहिंदी
टंकण फॉन्टमंगल (Mangal)
टंकण परीक्षा समय5 मिनट
टंकण परीक्षा की न्यूनतम गति25 शब्द प्रति मिनट
लिखित परीक्षा कुल अंक50 अंक
लिखित परीक्षा समय90 मिनट
परीक्षा का स्थानलखनऊ मुख्यालय 
आवेदन प्रक्रियानियंत्रक अधिकारी के माध्यम से
आदेश जारी होने की तिथि20 नवंबर 2026
UPPCL कार्यकारी सहायक पद पर पदोन्नति के लिए पात्रता

इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कर्मचारियों को आदेश में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। सभी पात्रता शर्तों की गणना 30 जून 2026 तक की जाएगी,जिसकी जानकारी निम्न है –

कर्मचारी का स्थायीकरण होना आवश्यक- आवेदन करने वाले कर्मचारी का संबंधित पद पर स्थायीकरण (Confirmation) हो चुका होना चाहिए। जिन कर्मचारियों का स्थायीकरण नहीं हुआ है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

न्यूनतम 5 वर्ष की नियमित सेवा- कर्मचारी ने अपनी मूल नियुक्ति से 30 जून 2026 तक UPPCL/कारपोरेशन में कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो।

शैक्षिक योग्यता-

  • इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

आदेश में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर्मचारियों के लिए 15 प्रतिशत तथा स्नातक उत्तीर्ण कर्मचारियों के लिए 5 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के अंतर्गत नियमानुसार विचार किया जायेगा |

पिछले 5 वर्षों की वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR)- कर्मचारी की पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय आख्या देना होगा तभी आप इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते है –

  • 2021-22
  • 2022-23
  • 2023-24
  • 2024-25
  • 2025-26
हिंदी टंकण परीक्षा (Typing Test)

सबसे पहले पात्र कर्मचारियों की हिंदी टंकण परीक्षा आयोजित की जाएगी। टंकण परीक्षा कंप्यूटर पर ऑफलाइन मोड (Paper-to-Screen) में आयोजित होगी।

टंकण परीक्षा विवरणनिर्धारित मानक
भाषाहिंदी
फॉन्टMangal
फॉन्ट साइज12
परीक्षा माध्यमकंप्यूटर पर टंकण
समय5 मिनट
हिंदी टेक्स्ट200 शब्द
न्यूनतम नेट टंकण गति25 शब्द प्रति मिनट

टंकण परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी- इस परीक्षा के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। जिन कर्मचारियों की नेट टंकण गति कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होगी, उन्हें उत्तीर्ण माना जाएगा और वे लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

UPPCL लिखित परीक्षा

टंकण परीक्षा में सफल कर्मचारियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा हिंदी माध्यम में होगी और प्रश्न इंटरमीडिएट स्तर के होंगे।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
हिंदी निबंध (लगभग 500 शब्द)120
हिंदी में पत्र लेखन120
सामान्य ज्ञान1010
कुल1250

लिखित परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कर्मचारियों को न्यूनतम 20 अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

पदोन्नति परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपने नियंत्रक अधिकारी के माध्यम से आवेदन भेजना होगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है-

  • सबसे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप में अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरें।
  • आवेदन पत्र में नाम, SAP ID, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, जन्मतिथि, वर्तमान कार्यालय, डिस्कॉम/केस्को/UPPCL इकाई आदि जानकारी भरें।
  • अपनी शैक्षिक योग्यता एवं सेवा संबंधी विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) एवं सत्यनिष्ठा संबंधी विवरण भरें।
  • आवेदन पत्र पर आवश्यक हस्ताक्षर करें और संबंधित दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र अपने नियंत्रक अधिकारी को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।
  • नियंत्रक अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद आवेदन संबंधित डिस्कॉम/केस्को/कारपोरेट इकाई को अग्रसारित किया जाएगा।
  • अगर आप बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत है तो जल्द से जल्द अपने पद के परिवर्तन के लिए अपने नियंत्रक अधिकारी के पास आवेदन करें |

आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी पूर्ण, स्पष्ट एवं सही होनी चाहिए। अपूर्ण, अस्पष्ट, निर्धारित प्रारूप से भिन्न अथवा निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण अंतिम तिथियां

UPPCL द्वारा आवेदन एवं अग्रसारण के लिए निम्न समय-सीमा निर्धारित की गई है –

कार्यवाहीअंतिम तिथि
कर्मचारी द्वारा नियंत्रक अधिकारी को आवेदन भेजना10 दिसंबर 2026
नियंत्रक अधिकारी द्वारा सत्यापन कर संबंधित डिस्कॉम/केस्को को भेजना20 दिसंबर 2026
डिस्कॉम/केस्को/कारपोरेट इकाई द्वारा आवेदन एवं सूची मुख्य अभियंता (हाइडल) कार्यालय भेजना30 दिसंबर 2026

संबंधित इकाई द्वारा कर्मचारियों की सूची, कवर लेटर एवं सभी आवेदन पत्र संलग्न करके मुख्य अभियंता (हाइडल), तृतीय तल, शक्ति भवन विस्तार, 14-अशोक मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को निर्धारित समय सीमा में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।

परीक्षा कब और कहां आयोजित होगी
  • टंकण एवं लिखित परीक्षा UPPCL कारपोरेशन मुख्यालय द्वारा केंद्रीयकृत रूप से लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख, समय एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र तथा वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा में सफल कर्मचारियों का परिणाम संबंधित डिस्कॉम/केस्को/UPPCL इकाई को भेजा जाएगा। इसके बाद पदोन्नति की आगे की कार्यवाही संबंधित संवर्ग के सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार की जाएगी।
  • पदोन्नति के बाद कर्मचारी को उसी डिस्कॉम/केस्को/UPPCL इकाई में तैनात किया जाएगा, जिसमें वह वर्तमान में कार्यरत है। पदोन्नति के बाद इकाई परिवर्तन का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ध्यान दे की ये फॉर्म वही लोग भर सकते है जो अभी UPPCL में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है |
महत्वपूर्ण लिंक 
विभागीय आदेश के लिए क्लिक करें 
विदुत बिल जमा करने के लिए क्लिक करें 
सरकारी नौकरी के लिए क्लिक करें 
ERP log in करने के लिए क्लिक करें 
UPPCL अधिकारिक वेबसाइटके लिए क्लिक करें 
कृपया इसे भी देखें – UPPCL Mobile Number गलत बिजली खाते से कैसे हटाए 2026