21 May 2026, 10:49 PM

उत्तर प्रदेश में 45 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन !

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: April 20, 2026

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिया है कि जहां नई स्मार्ट मीटर लगे हैं वहां 45 दिन तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा इसके बाद जीरो बैलेंस होने पर 3 दिन तक आपूर्ति चालू रहेगी यह व्यवस्था 2 किलोवाट भार वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगी ।

ऊर्जा मंत्री ने शक्ति भवन में की समीक्षा !

शक्ति भवन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने यह भी निर्देश दिया कि उपभोक्ता को पांच स्तरीय एसएमएस अलर्ट दिया जाए बैलेंस 30% होने पर पहला 10% पर दूसरा बैलेंस समाप्त होने पर तीसरा कनेक्शन काटने से पहले एक दिन पूर्व चौथ तथा कनेक्शन काटने के बाद पांचवा संदेश भेजा जाएगा ।

अवकाश के दिन नहीं कटेगा कनेक्शन !

👉 रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में बैलेंस नेगेटिव होने पर भी किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा ।

उन्होंने डिस्काउंट अधिकारियों को निर्देश दिए की निर्वाण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ट्रांसफार्मर बदलने किसी प्रकार की देरी न हो तथा ढीले तारों और इस पार्किंग के समस्याओं को तत्काल ठीक किया जाए ।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ,कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉक्टर आशीष गोयल ,डिजी विजिलेंस जयनारायण सिंह सहित सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं सभी जिलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

रुपए आप कमाओ , गाली हम खाएं !

समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने मी कंपनी और ऊर्जा प्रबंधन के अधिकारियों पर नाराजगी जताई साफ कहा कि इन कंपनियों ने धोखा दिया है रुपए आप कमाओ और जनता से हम गाली खाए अब नहीं चलेगा उन्होंने निर्देश दिया कि मीटर लगाने वाली कंपनियों का भुगतान रोका जाए बैठक में फील्ड से मिले फीडबैक की चर्चा करते हुए उन्होंने एक-एक केस बताया यह भी बताया कि उपभोक्ता रुपए जमा कर देते हैं लेकिन कनेक्शन 6 घंटे बाद भी नहीं जुड़ा जब उन्होंने एक्सियन को तलब किया तो उन्होंने मोबाइल पर मैसेज दिखाया । एसडीओ और एक्सियन कनेक्शन जोड़ने के लिए बार-बार मैसेज कर रहे हैं लेकिन निजी कंपनियों के कर्मचारी सो रहे हैं ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया की एक्सियन कार्यालय में ही निजी कंपनी अपना सेट अप रखें ताकि उपभोक्ताओं के रुपए जमा करते हैं तत्काल कनेक्शन जोड़ा जा सके । श्रोत – अमर उजाला