25 Aug 2026, 06:01 PM

UPPCL बिजली बिल की समस्याओं के समाधान के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष कैंप 2026

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: August 5, 2026

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की बिल,मीटर,आपूर्ति,शिकायत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक विशेष कैंप का आयोजित किए जाने के निर्देश UPPCL ने जारी किए हैं। इन कैंपों में उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों को दर्ज कर उनका निस्तारण तत्काल हो सके उसका प्रयास किया जायेगा

UPPCL द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी डिस्कॉम में उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए खण्डीय/उपखण्डीय/सहायक अभियन्ता (वितरण/वाणिज्य) तथा अधिशासी अभियन्ता (वितरण/वाणिज्य) कार्यालयों पर कैंप लगाए जाएंगे।

कैंप में किन-किन समस्याओं की शिकायत होगी
  • नया संयोजन
  • भार वृद्धि
  • खराब मीटर
  • बिल संशोधन
  • बिल जमा करने से संबंधित समस्या
  • अन्य विदुत विभाग से संबंधित शिकायतें
UPPCL के इस कैंप में क्या क्या समाधान होगा 
  • उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर कैंप में जाएं
  • शिकायत का पंजीकरण 1912 पर किया जाएगा
  • शिकायत के बाद 1912 पर क्लोजर किया जाएगा
  • बिना पंजीकरण शिकायत वापस नहीं भेजी जाएगी
  • WhatsApp Chatbot से भी शिकायत स्वीकार की जाएगी 
  • मोबाइल नंबर और E-mail अपडेट की सुविधा
  • UPPCL Smart App की जानकारी और सहायता
  • कैंप में बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था
UPPCL अधिकारियों की क्या जिम्मेदारी होगी

UPPCL के आदेश के अनुसार संबंधित अधीक्षण अभियन्ता (वितरण/वाणिज्य) नोडल अधिकारी होंगे। इसके अलावा अधिशासी अभियन्ता (वितरण/वाणिज्य), उपखण्ड अधिकारी और सहायक अभियन्ता (मीटर) अपने अधीनस्थों के साथ कैंप में उपस्थित रहेंगे। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जो भी शिकायते उपभोकताओ के द्वारा मिल रही हो उसे जल्द से जल्द सही किया जाये ये सुनिश्चित करेंगे |

UPPCL के पांचों डिस्कॉम में लगेंगे कैंप 
  • PVVNL – पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
  • DVVNL – दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
  • MVVNL – मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
  • PuVVNL – पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
  • KESCO – कानपुर विद्युत आपूर्ति कम्पनी लिमिटेड
  • इन सभी डिस्काम में ये कैंप लगाये जायेंगे अतः अगर विदुत विभाग से सम्बंधित कोई समस्या है तो कृपया जरुर कैंप में जाये |

 

कैंप में शिकायतों का निम्न रिकॉर्ड रखा  जाएगा
  • कुल कैंपों की संख्या
  • प्राप्त कुल शिकायतें
  • 1912 पर पंजीकृत शिकायतें
  • Bill Revision के मामले
  • Defective Meter Replacement
  • Tariff Change
  • Mobile Number/E-mail ID Update
  • App Related शिकायतें
  • अन्य शिकायतें
  • कुल निस्तारित शिकायतें
  • कुल शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत

उपरोक्त शिकायतों का विवरण रखा जायेगा |

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी बातें

यदि आप  Camp में शिकायत करने जा रहे हैं तो अपनी समस्या से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज/बिल आदि साथ लेकर जाना उपयोगी रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शिकायत 1912 पर पंजीकृत होनी चाहिए, क्योंकि आदेश में प्रत्येक शिकायत के पंजीकरण को ऑनलाइन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि शिकायत WhatsApp Chatbot के माध्यम से की जाती है तो उसके माध्यम से मिलने वाली सूचना/शिकायत विवरण को सुरक्षित रखना भी उपयोगी हो सकता है। अतः आप कैंप में सभी सम्बंधित दस्तावेज लेकर अवश्य जाये |

UPPCL Camp 2026 का मुख्य उद्देश्य

इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से समाधान करना है। विशेष रूप से बिल से संबंधित मामलों को कैंप के माध्यम से निस्तारित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े और आपकी शिकायतों को समय से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जा सके |

UPPCL कैंप में ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज 

उपभोक्ताओ को निम्न दस्तावेज लेकर जाने अनिवार्य है ताकि आपकी समस्याओ का समाधान ससमय किया जा सके –

  • बिदुत बिल 
  • मीटर का सीलिंग पेपर (पिला पेपर )
  • विदुत बिल जमा की आखिरी रशीद 
  • मीटर का वर्तमान का विडियो रिकॉर्डिंग 
  • आधार कार्ड /पैन कार्ड /खतौनी (अगर नया संयोजन लेना हो )

 

विदुत विभाग के महत्वपूर्ण लिंक 

कैंप का आदेश देखने ले लिए क्लिक करें 
विदुत बिल जमा करने के लिए क्लिक करें 
सरकारी नौकरी देखने के लिए क्लिक करें 
UPPCL की अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें 
कैंप से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 

प्रश्न – UPPCL  Camp 2026 कब शुरू होगा?

उत्तर – uppcl का ये कैंप 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा |

प्रश्न- कैंप में कौन-कौन सी शिकायतें की जा सकती हैं?

उत्तर – नया संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विद्युत परिवर्तन, बिल जमा करने और अन्य संबंधित समस्याओं की शिकायतें की जा सकती हैं।

प्रश्न – क्या मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है?

उत्तर – हां। कैंप में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर/E-mail ID अपडेट करने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्न –  कैंप में बिल संशोधन की सुविधा होगी?

उत्तर – हां। बिल संशोधन से संबंधित कार्य किए जाएंगे और आदेश में Bill Revision Information Memo (BRIM) के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

 

कृपया इसे भी देखें – UPPCL ऊर्जा जन शक्ति ऐप से हाजिरी के नए नियम 2026