13 Oct 2026, 04:15 AM

UPPCL कर्मचारियों के लिए LMV-10 बिजली कनेक्शन की जानकारी ESS Portal पर अपडेट करना अनिवार्य

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: August 30, 2026

UPPCL LMV-10 Electricity Connection Update 2026: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अपने सभी कार्यरत अधिकारियो और कर्मचारियों के विभागीय बिजली कनेक्शन से संबंधित विवरण को ERP के ESS (Employee Self Service) Portal पर अपडेट करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों को अपने LMV-10 बिधा में विद्युत संयोजन से संबंधित जानकारी को ESS Portal पर सही एवं पूर्ण रूप से अपडेट करना होगा। UPPCL द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कर्मचारियों के बिजली कनेक्शन का प्रमाणिक एवं अद्यतन विवरण उपलब्ध कराने तथा संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए ESS Portal में “Update Electricity Connection details” नाम से सुविधा उपलब्ध कराई गई है जहा आप खुद ही अपनी जानकारी अपडेट कर सकते है |

UPPCL LMV-10 Connection Update की अंतिम तारीख

UPPCL के निर्देश के अनुसार सभी संबंधित कार्यरत कर्मचारियों को अपने ESS Portal पर लॉगिन करके LMV-10 विद्युत संयोजन संबंधी विवरण 07 सितंबर 2026 तक पूर्ण, सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज करना है। कर्मचारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से सही और पूरी हो। इस कार्य के लिए UPPCL द्वारा एक Standard Operating Procedure (SOP) भी जारी की गई है, जिसमें ESS Portal पर बिजली कनेक्शन की जानकारी अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

ESS Portal पर LMV-10 Details कैसे Update करें
  • ESS Portal पर Login करें
  • Update Electricity Connection Details खोलें
  • Employee Details को Verify करें
  • Posting Place का Residential Address भरें
  • Electricity Connection Category चुनें
  • Family Residence की जानकारी भरें
  • किसी अन्य स्थान पर LMV-10 सुविधा है या नहीं बताएं
  • Undertaking स्वीकार करके Details Save करें
UPPCL कर्मचारियों के लिए जरूरी सावधानियां
जानकारी बिल्कुल सही भरें Account Number, Meter Number और अन्य विवरण भरते समय गलती न करें।
Employee Details जरूर Verify करें ऊपर दिखाई देने वाले Auto-Populated Employee Details को Submit करने से पहले जांच लें।
Family Residence की सही जानकारी दें यदि परिवार अलग स्थान पर रहता है तो उसका पूरा पता और संबंधित कनेक्शन विवरण दर्ज करें।
अन्य स्थान पर कनेक्शन की जानकारी छिपाएं नहीं यदि किसी अन्य स्थान पर LMV-10 सुविधा ली जा रही है तो पोर्टल पर पूछी गई जानकारी के अनुसार उसका विवरण दें।

Submit करने से पहले पूरा Form Check करें Save Details पर क्लिक करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच ले

UPPCL LMV-10 Update 2026 की महत्वपूर्ण बातें
जानकारीविवरण
विभागउत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड
प्रक्रियाLMV-10 Electricity Connection Details Update
माध्यमERP ESS Portal
किसके लिएसभी कार्यरत कर्मचारी
Module PathESS Portal → Other Applications → Update Electricity Connection details
अंतिम तिथि07 सितंबर 2026
जानकारीElectricity Connection Details
Submit विकल्पSave Details
UPPCL LMV-10 Details Update क्यों जरूरी है

UPPCL द्वारा यह व्यवस्था कर्मचारियों के LMV-10 विद्युत संयोजन का अद्यतन एवं प्रमाणिक विवरण उपलब्ध कराने और संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से की गई है। इसलिए संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर ESS Portal पर अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी । विभागीय पत्र में भी अधीनस्थ कार्यरत सभी कर्मचारियों को इस कार्य के लिए निर्देशित करने को कहा गया है और अपना विदुत कनेक्शन  को ERP पर तय सीमा के अन्दर अपडेट करने को कहा गया है ये LMV 10 कनेक्शन विभागीय अधिकारियो और कर्मचारियो मिलता है जिसका अभी मासिक बिल वेतन से काट कर ही वेतन बनता है जिसमे वर्तमान समय में एक तय राशि कर्मचारियो के पद के अनुसार वेतन कटता है | वर्तमान में विभाग द्वरा सभी कर्मचारियो और अधिकारियो के घर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है और अब उनका विदुत बिल मीटर से आने वाला है फिक्स नहीं |

UPPCL कुछ महत्वपूर्ण लिंक 
अपना विदुत बिल जांचे क्लिक करें 
अपना वर्तमान बिल डाउनलोड करें क्लिक करें 
सरकारी नौकरी के लिए क्लिक करें 
UPPCL की अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें 
कृपया इसे भी देखें – UPPCL में नया Account Number कैसे निकालें 2026