27 Nov 2026, 12:35 PM

UPPCL में ऑनलाइन पैसा जमा करने की रसीद कैसे निकालें 2026

Admin Desk Avatar

Admin Desk

Published: November 4, 2026

उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करने के बाद यदि आप उसकी रसीद डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अब यह काम घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के आधिकारिक उपभोक्ता पोर्टल पर Online Payment Receipt की सुविधा उपलब्ध है। इसकी मदद से आप अपने बिजली कनेक्शन की पिछली ऑनलाइन भुगतान रसीद देखने का प्रयास कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि UPPCL में ऑनलाइन पैसा जमा करने की रसीद कैसे निकालें, किन जानकारियों की जरूरत होगी और रसीद डाउनलोड नहीं होने पर क्या करना चाहिए।

UPPCL बिजली बिल की रसीद निकालने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
  • विभाग: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL)
  • सेवा का नाम: Online Payment Receipt
  • आवश्यक जानकारी: बिजली कनेक्शन का अकाउंट नंबर या लिंक मोबाइल नंबर , जिला और कैप्च
  • शिकायत हेल्पलाइन: 1912
UPPCL में ऑनलाइन जमा किए गए पैसे की रसीद कैसे निकालें?

यदि आपने बिजली का बिल UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया है, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना भुगतान रसीद निकल सकते है –

  • UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में UPPCL का आधिकारिक ऑनलाइन पेमेंट रसीद पेज खोलें।
  • UPPCL के आधिकारिक पोर्टल का Online Payment Receipt पेज है जिसे खोलें |
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको Select District का विकल्प दिखाई देगा। इसमें अपने बिजली कनेक्शन से संबंधित जिले का चयन करें।
  • अब Enter Account Number वाले बॉक्स में अपने बिजली कनेक्शन का अकाउंट नंबर भरें। यह नंबर आपके बिजली बिल पर लिखा होता है |
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले गणित के सवाल का उत्तर दर्ज करें। उदाहरण के लिए, यदि कैप्चा में 2+3 पूछा गया है, तो उत्तर 5 भरना होगा।
  • जिला, अकाउंट नंबर और कैप्चा भरने के बाद View बटन पर क्लिक करें।
  • रसीद खुलने पर यदि Download या Print का विकल्प दिखाई देता है, तो उसका उपयोग करके रसीद अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित कर लें।
UPPCL की रसीद नहीं निकल रही है तो क्या करें
  • सबसे पहले बिजली कनेक्शन का अकाउंट नंबर दोबारा जांचें। गलत अकाउंट नंबर या जिले का चयन करने से भी आपका जमा रसीद नहीं दिखेगा |
  • यदि आपने अभी-अभी ऑनलाइन भुगतान किया है, तो हो सकता है कि भुगतान की स्थिति पोर्टल पर अपडेट होने में कुछ समय लगे। अपने बैंक, UPI ऐप या भुगतान सेवा में लेन-देन की स्थिति भी जांचें।
  • UPPCL पोर्टल पर Bill Payment History की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से आप उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार अपने भुगतान का रिकॉर्ड देख सकते हैं।
  • यदि बैंक या UPI ऐप से पैसे कट गए हैं, लेकिन UPPCL पोर्टल पर भुगतान दिखाई नहीं दे रहा है, तो ट्रांजैक्शन आईडी, भुगतान की तारीख और राशि सुरक्षित रखें। भुगतान की स्थिति स्पष्ट होने तक उसी बिल का दोबारा भुगतान करने से बचें।
  • समस्या बनी रहने पर UPPCL की हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान सहायता विकल्प का उपयोग करें।
  • ध्यान रहे की जो भुगतान आपने विभागीय सेंटर पर किया होगा उसका रसीद यहा से नहीं निकलेगा |
UPPCL महत्वपूर्ण लिंक 
ऑनलाइन भुगतान की रसीदक्लिक करें 
UPPCL उपभोक्ता पोर्टलक्लिक करें 
बिजली बिल भुगतानक्लिक करें 
बिल भुगतान इतिहासक्लिक करें 
UPPCL अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें 
महत्वपूर्ण प्रश्न 

प्रश्न – UPPCL में ऑनलाइन जमा किए गए बिजली बिल की रसीद कैसे निकालें?

उत्तर – महत्वपूर्ण लिंक में दिए गए लिंक से आप निकाल सकते है |

प्रश्न – UPPCL बिजली बिल की रसीद निकालने के लिए क्या जरूरी है?

उत्तर – जिला, अकाउंट नंबर और कैप्चा मांगा जाता है। 

प्रश्न – बिजली बिल जमा हो गया है लेकिन रसीद नहीं मिल रही, क्या करें?

उत्तर – पहले भुगतान की स्थिति अपने बैंक या UPI ऐप में जांचें। फिर UPPCL पोर्टल पर रसीद या भुगतान इतिहास देखने का प्रयास करें। भुगतान सफल होने के बावजूद समस्या बनी रहे, तो ट्रांजैक्शन आईडी के साथ 1912 पर शिकायत करें।

प्रश्न – UPPCL का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

उत्तर – UPPCL का हेल्पलाइन नंबर 1912 है |

कृपया इसे भी देखें – UPPCL Mobile Number गलत बिजली खाते से कैसे हटाए 2026